श्रावण आष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर विधायक सुदर्शन बबलू ने ली बैठक : अधिकारियों को मेले के सफल संचालन के दिए आवश्यक दिशा निर्देश

by
रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी(ऊना), 23 जुलाई। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के तैयारियों एवं प्रबंधनों को लेकर माईदास सदन में श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक सुदर्शन बबलू ने मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इसकी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मेले के दौरान आपसी समन्वय के साथ का कार्य करें ताकि श्रावण आष्टमी मेला श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुगठित अनुभव बन सके।
लंगर लगाने का समय
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान भरवाईं से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक लगर लगाने के लिए समय निर्धारित किया गया है ताकि स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जा सके। उन्होंने बताया कि सुबह 6 से 9 बजे, दोपहर 12 से 3 बजे और शाम 6 से 9 बजे तक लंगर लगाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने लंगर संचालकों से भी आग्रह किया कि वे स्वच्छता, कचरा निस्तारण और जनस्वास्थ्य नियमों का विशेष रूप से पालन करें।
विधायक ने सुनी जनसमस्याएं
इसके उपरांत विधायक सुदर्शन बबलू ने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं भी सुनी और उनका मौके पर निपटारा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।
इस मौके पर श्री चिंतपूर्णी से कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू की फोटो से छेड़छाड़ और महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में दो पर मामला दर्ज

शिमला, चार अगस्त :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह : 333 विद्यार्थियों को डिग्री और 12 स्वर्ण पदक विजेताओं सहित 36 मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान

, विद्यार्थियों को राष्ट्र विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया एएम नाथ।  मंडी :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के पहले दीक्षांत समारोह में 333 विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लाहुल की महिला की पंजाब में हत्या , 4 साल की बच्ची के लापता होने का मामला उठा विधानसभा में

एएम नाथ : शिमला। जनजातीय लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर की रहने वाली एक महिला के गायब होने के बाद उसकी लाश पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र कीरतपुर में मिलने और इस महिला की चार साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा अफ़रोज़ का ट्रांसफर? पुलिस मुख्यालय में मिली तैनाती – हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की एसपी आईपीएस अधिकारी इल्मा अफ़रोज़ को सरकार ने शिमला पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी है. हालांकि, अब एसपी बद्दी की शिमला में...
Translate »
error: Content is protected !!