श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

by

बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : श्री  ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में दिनांक 13 एवं 14 जनवरी को सीबीएसई पंचकुला द्वारा आयोजित दो दिवसीय बिजनेस स्टडीज विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन सीबीएसई रिसोर्स पर्सन डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सूरजपुर के शमी ठाकुर एंव एसडी विद्या स्कूल अंबाला कैंट के हैडमास्टर एस के खन्ना के तत्वावधान में किया गया। इस कार्याशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वास्तविक दुनिया के बिजनेस कौशल से जोडना, शिक्षण की गुणवत्ता बढाना ,सक्रिय शिक्षार्थी एवं जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने में सशक्त बनाना है। इस प्रशिक्षण में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं हिमाचल से आए बिजनेस स्टडीज़ विषय से संबंधित 14 अध्यापकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान नए शिक्षण तरीके, कौशल आधारित शिक्षण, आकलन में नवीन विधियां , गतिविधि आधारित अध्ययन, छात्रों के साथ संवाद एवं विषय विशेष ज्ञान आधारित छात्रों की जिज्ञासा को बढ़ाने के प्रभावी तरीकों का मार्गदर्शन किया गया। श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में अध्यापकों के लिए वर्ष भर क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण जारी रहा है। जिससे शिक्षण गुणवत्ता सुधरे। कार्यशाला में शिक्षकों ने समूह चर्चा ,प्रस्तुतीकरण एवं विचार विमर्श के माध्यम से अपने-अपने अनुभव साझा किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिला नायर ने प्रशिक्षण कर्ताओं एवं विद्यालय में आए सभी शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : शिमला में नए साल के आगमन पर दर्दनाक हादसा,चंबा निवासी समेत तीन की मौत

शिमला : पूरे देश भर में जहां लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं वहीं शिमला में एक परिवार अपने घर पर मातम मना रहा है। दरअसल राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर में एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में हाथ डाल लगाया मौत को गले – 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कहा : 70 साल के प्यार के बाद कपल ने चुना अपना ‘आखिरी दिन

नीदरलैंड :  पूर्व पीएम ड्राइस वेन एग्त एवं उनकी पत्नी यूजीन ने 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कह दिया है. दोनों की आयु 93 वर्ष थी. कपल का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 और 22 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगेंगे विकलांगता चिकित्सा बोर्ड – संजय मनकोटिया

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 फरवरी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया ने जानकारी दी है कि क्षेत्रीय अस्पताल में फरवरी माह के दौरान तीन विकलांगता चिकित्सा बोर्ड लगाए जाएंगे। ये चिकित्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन जखेवाल में मारपीट चले तेजधार हथियार : एक पक्ष का पुलिस कर्मी जबकि दूसरे पक्ष का 20 वर्षीय युवक घायल , पुलिस ने क्रॉस मामला किया दर्ज

हरोली : बीटन जखेवाल में मारपीट की घटना में 20 वर्षीय युवक सहित एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को...
Translate »
error: Content is protected !!