श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर नवांशहर के गुरुद्वारा सिंह सभा से निकला नगर कीर्तन

by

नवांशहर । श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन में जहां भारी संख्या में संगत ने भाग लेकर सतनाम वाहेगुरु जी की महिमा का गुणगान किया, वहीं भुजंग गतका पार्टी ने गतका के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारो की अगुवाई में सजाए नगर कीर्तन से पहले हैड ग्रंथी भाई जसविंदर सिंह ने अरदास की। इसके बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से अंबेडकर चौंक, हीरा जट्टां मोहल्ला, आर्य समाज रोड, राजा मोहल्ला, कोठी रोड, गीता भवन रोड, गुरु रविदास नगर, रेलवे रोड, नेहरु गेट से वापिस गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान शहर के प्रमुख चौंकों पर गतका पार्टी द्वारा हैरतअंगेज कारनामे दिखाए गए, वहीं बैंड बाजे पार्टियां व ट्रालियों पर विराजमान कीर्तनी जत्थों ने श्री गुरुबाणी शबद गायन मिट्टी धुंध जग्ग चाणन होया.., कलितारन गुरु नानक आया.. उच्चा दर बाबे नानक दा.., मेरा सतगुरु नानक प्रकटया.., वाहेगुरु वाहेगुरु बोल वाहेगुरु बोल .. .. शबदो का गायन करते हुए शहरवासियों को धार्मिक रंग में सरोबर किया। मौके पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान मक्खन सिंह ग्रेवाल, हरसुखपाल सिंह ग्रेवाल, त्रिलोक सिंह सेठी, उत्तम सिंह, जसपाल सिंह कोहली, पार्षद परम सिंह खालसा, चरनजोत सिंह, कथावाचक जोबनप्रीत सिंह, भाई राहुल सिंह, सोहन सिंह हाजिर रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब सरकार कोविड संबंधी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, जनता भी करे सहयोग: सुंदर शाम अरोड़ा

जिले में 71 हजार से ज्यादा लोगों को दी जा चुकी है कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर :  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार कोविड-19...
article-image
पंजाब

सत्संग की महिमा केवल बातों तक सीमित नही : स्वामी विशेषानंद

गढ़शंकर  :  अलख आश्रम की तरफ से ‘गुरू पूजा व्यास पूर्णिमा’ के अवसर पर गांव समुंदड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर महेशियाना में दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माहिलपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

MLA गोगी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत : गोली कैसे चली और किसने चलाई, अभी तक स्पष्ट नहीं 

लुधियाना l लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की देर रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली विधायक गोगी के सिर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली कलाकारों को दिया जा रहा अधिमान – मुकेश अग्निहोत्री

बाड़ीधार मेले को ज़िला स्तरीय करने की घोषणा रोहित भदसाली । अर्की :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी मेलों,...
Translate »
error: Content is protected !!