श्री गुरु रविदास महाराज जी का राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व 12 फरवरी को तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में जाएगा मनाया

by

गढ़शंकर : तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह की अध्यक्षता में एक आम बैठक हुई। जिसमें श्री गुरु रविदास महाराज जी की 648वीं जयंती के संबंध में चर्चा की गई और श्री गुरु रविदास महाराज जी का राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व 12 फरवरी 2025 को मनाने के तहत फैसला किया गया कि 10 फरवरी को अखंड पाठ साहिब शुरू किया जाएगा और विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
आम सभा में क्षेत्र के पंचायत के सरपंचों एवं पंचों, क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रबंधन कमेटी द्वारा गुरु घर का लेखा-जोखा रखा गया एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया और कीर्तन दीवान सजाया गया तथा गुरु घर के इतिहास पर एक पुस्तिका का विमोचन किया गया।
इस मौके पर अलग-अलग गांवों की पंचायतें, सरपंच प्रवीण कुमारी कालेवाल बीत, सरपंच जोगिंदर सिंह मेरा , जगतार सिंह, सरपंच अवतार सिंह मजारी, नंबरदार महिंदर सिंह हरमा, सरपंच सुरिंदर सिंह टब्बा , सरपंच शमशेर सिंह मलकोवाल, सरपंच परमजीत सिंह गढ़ी मानसोवाल, पूर्व. सरपंच जरनैल सिंह गढ़ी मानसोवाल, सरपंच हरभजन सिंह , जसवीर सिंह कालेवाल, पंच बिकर सिंह गढ़ी मानसोवाल, पूर्व सरपंच रोशन लाल नैनवा, हैप्पी कलेर , पंडित एचके गुमेर, बिकर सिंह, सुरिंदर चोपड़ा, भाई बलजिंदर सिंह भौरौली, भाई दीपक सिंह हियाला, ठेकेदार राम प्रकाश, ठेकेदार बलजीत सिंह, एसडीओ अजीत सिंह शामिल थे।
इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य बाबा केवल सिंह मुख्य सेवादार, सरदार मक्खन सिंह , बाबा सुखदेव सिंह , बाबा नरेश सिंह, हरभजन सिंह कैशियर, मनजीत सिंह, बाबा बलजीत सिंह, जसवीर विक्की, बाबा सेवा सिंह, सुच्चा सिंह, तरसेम भट्टी, सरदार सुरिंदर सिंह, चौधरी जीत सिंह, चरण भारती, सतपाल सिंह, संजीव कुमार, राम सिंह, गुरमुख सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ गढ़शंकर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर, 1 सितंबर। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सीपीआई (एम) के आह्वान पर मंगलवार को गढ़शंकर में दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।...
article-image
Uncategorized , पंजाब

932 FIR दर्ज : पंजाब में पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने 8 नवंबर से पराली जलाने को लेकर किसानों के विरूद्ध 932 FIR दर्ज की हैं, जबकि इससे जुड़े 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना तय किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धीरा उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों का किया निरीक्षण : उपमंडल स्तर भी विकास कार्यों की समीक्षा को आयोजित होंगी बैठकें : डीसी

आपदा प्रभावित परमार नगर, घराणा बच्छुबाई में लोगों की समस्याएं भी सुनीं,  थुरल प्राइमरी स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से भी हुआ संवाद एएम नाथ। धर्मशाला, 26 नवंबर: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 अगस्त को रोजगार कार्यालय चम्बा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एसबीआई लाइफ इन्शुरन्स द्वारा भरे जाएंगे 8 पद एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए 12 अगस्त को रोजगार कार्यालय बालू चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!