श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी की डेरा खानपुर में हुई मीटिंग

by
गढ़शंकर – 2 अप्रैल को चूहडवाली से हरिद्वार के लिए शुरू होने होने जा रही महान ऐतिहासिक दमड़ी शोभायात्रा के
की तैयारियों के संबंध में श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी रजि: पंजाब की विशेष मीटिंग संत कृपाल दास भारटा प्रचार सचिव की अध्यक्षता में डेरा संत मधुसूदन दास खानपुर में हुई। जिसमें अध्यक्ष संत निर्मल दास बाबेजोड़े, संत इंदर दास सेखों महासचिव और संत परमजीत दास कोषाध्यक्ष ने संत कृपाल दास से यात्रा के संबंध में विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर संत निर्मल दास बाबेजोड़ें अध्यक्ष श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी इतिहासिक दमड़ी शोभायात्रा 2 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे मुख्य दफ्तर श्री गुरु रविदास पब्लिक स्कूल चूहडवाली
आदमपुर जिला जालंधर से आरंभ होकर अलग-अलग स्थानों से होते हुए भगवान सतगुरु रविदास महाराज निर्मला छावनी आश्रम हरिद्वार पहुंचेगी। इस अवसर पर संत कृपाल दास ने संगत को अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार मुंह पर मास्क पहनकर यात्रा में शामिल हो। इस अवसर पर संत संतोख दास और ओपी राणा के अलावा संगत उपस्थित थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले के 162 गांवों में 100 प्रतिशत हुआ कोविड टीकाकरण: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात

अब तक जिले में लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण की लगाई जा चुकी है 520337 डोजिज होशियारपुर: जिला प्रशासन की ओर से मिशन फतेह-2 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर चलाए गए अभियान...
article-image
पंजाब

भारतीय टीम द्वारा चौथी बार एशिया कप जीतने से देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ : प्रो. बडूंगर

पटियाला, 8 सितंबर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रोफ़ेसर कृपाल सिंह बडूंगर ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा चौथी बार एशियाई कप जीतने पर पूरी भारतीय टीम को बधाई दी और...
article-image
पंजाब

सिद्धू दंपती एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय : फ्री राशन देने की जरूरत नहीं, बल्कि एजुकेशन का कार्ड और हेल्थ कार्ड बनाए जाएं – नवजोत सिंह सिद्धू

 नवजात सिंह सिद्धू दंपती एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। काफी समय से अमृतसर शहर के लोगों और राजनीति से दूरी के बाद आज नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत...
Translate »
error: Content is protected !!