श्री राम लीला कमेटी ने दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :    श्री राम लीला कमेटी की तरफ से दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हनुमान जी की भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया। प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में किए गए इस आयोजन में महंत रमिंदर दास जी ने विशेष तौर से पहुंचकर श्री हनुमान जी का पूजन करके यात्रा को रवाना किया। ध्वज यात्रा सनातन धर्म स्कूल, कनक मंडी से शुरु हुई और विभिन्न बाजारों से होती हुई श्री राम लीला मैदान पहुंचकर विश्रामित हुई। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं, जिनके द्वारा श्री हनुमान जी के स्वरुप बनाए जाने हैं भी यात्रा में शामिल हुए और ढोल एवं बैंड की धुनों पर गूंजते श्री राम के जयघोष से पूरे शहर का वातावरण राममय हो गया। इस मौके पर शिव सूद, डा. बिन्दुसार शुक्ला, प्रदीप हांडा, कमल वर्मा, कपिल हांडा, राजिंदर मोदगिल, शाम सुन्दर मोदगिल, राकेश सूरी,एडवोकेट आरपी धीर, अजय जैन, शिव जैन, कमलेश शर्मा, मनोज दत्ता, पवन शर्मा, आशीष वर्मा, वरुण कैंथ, कमल कैंथ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं श्रद्धालु मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदेश के विकास के लिए पंजाब सरकार वचनबद्धः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

 डिप्टी स्पीकर ने माहिलपुर में 2 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ  होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने...
article-image
पंजाब

‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ को घर-घर पहुंचाने वाली सत्कार सखियों का विधायक जिंपा ने किया सम्मान

होशियारपुर, 29 अगस्त : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत सत्कार सखियों को राशि जारी किए जाने के उपलक्ष्य में आज सिटी सेंटर, होशियारपुर...
article-image
पंजाब , समाचार

ऐतिहासिक और प्राचीन मेला “छिंझ छराहां दी” को विरासत मेला घोषित करने पर अचलपुर में सम्मान समारोह आयोजित

-डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने अचलपुर में फसल एवं सब्जी खरीद केंद्र शुरू करने सहित बीत की अन्य मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन दिया- गढ़शंकर, 3 सितम्बर: बीत क्षेत्र की सभी...
article-image
पंजाब

स्वच्छ व सुरक्षित दीवाली मनाएं शहरवासी : मेयर सुरिंदर कुमार

होशियारपुर, 11 नवंबर : नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार ने शहरवासियों को दीवाली के पावन पर्व की बधाई देते हुए अपील की कि वे इस दीवाली के पवित्र त्यौहार को स्वच्छ और...
Translate »
error: Content is protected !!