श्री शिव मंदिर बंसी नगर से 14 फरवरी को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्राः डा. रमन घई

by

शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक और सेवादारों की लगाई ड्यूटियां

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी की बैठक डा. रमन घई की अगुवाई में शिव मंदिर बंसी नगर में हुई, जिसमें समूह बंसी नगर निवासी उपस्थित हुए। इस मौके पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 14 फरवरी को निकाली जाने वाली शोभायात्रा संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर डा. रमन घई ने बताया कि इस साल श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की तरफ से भव्य एवं विशाल शोभायात्रा शिव मंदिर बंसी नगर से निकाली जा रही है तथा मंदिर की तरफ से इसकी तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने एवं सेवादारों को ड्यूटियां सौंपते हुए डा. रमन घई ने बताया कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर यह सेवा एवं सौभाग्य मंदिर को मिला है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा मंदिर से शुरु होकर भरवाई अड्डा, सैशन चौक, सरकारी कालेज चौक, फगवाड़ा चौक (श्री राम चौक), से समूह बाजारों से होती हुई रेलवे रोड से पुनः सैशन चौक तथा यहां से शिव मंदिर बंसी नगर पहुंचकर विश्रामित होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। डा. घई ने बताया कि इस उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने नगर निवासियों से आह्वान किया कि वह शोभायात्रा में बढ़चढ़कर भाग लें। इस मौके पर जगदीश मिन्हास, अशोक गोल्डी बिल्ला, देस राज ठाकुर, हरीश बेदी, मोहित संधू, राज कुमार, प्रिंस कुमार, विनीत पटियाल, अमित पटियाल, विक्रांत शर्मा, प्रदीप शाह, लक्की ढींगरा, राजा, राज कुमार बिल्ला, सलोचना, अमन, सिम्मी, चंचल, अनीता, प्रीती, रीतू घई, कृष्णा, राकेश, विजया, कांता, राज, विजय, लक्ष्मी, सविता, कमल नूरी, दीक्षा, निशा, सीमा, पिंकी, शशि, रानी, भारती व अन्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एचडीसीए की सुरभि व अंजलि का अंडर-19 पंजाब एक दिवसीय टीम में हुआ चयन: डा. रमन घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  एचडीसीए की सुरभि व अंजलि के पंजाब अंडर-19 एक दिवसीय टीम में चयन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा....
article-image
पंजाब

AAP MLA के भाई की दादागिरी : वकील को बंदूक के बट से पीटा; फिर उल्टे दर्ज करवा दिया केस

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जिला बार एसोसिशन ने अध्यक्ष एडवोकेट अमरदीप सिंह धारनी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि पहले तो विधायक के भाई...
article-image
पंजाब

खून दान महादान, अधिक से अधिक लोग इस मुहिम का हिस्सा बनें: मनीष तिवारी

मोहाली, 14 सितंबर: खून दान महादान है और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा राजेश...
article-image
पंजाब

रैफ्रीजेशन व एयर कंडीशनिंग संबंधी एक माह का नि:शुल्क कोर्स 12 से होगा शुरु आर सेटी में

होशियारपुर, 09 दिसंबर जिला परिषद भवन होशियारपुर के सामने सिविल लाइन्ज स्थित पी.एन.बी. आर.सेटी(ग्रामीण स्व रोजगार ट्रेनिंग संस्था) की ओर से 12 दिसंबर 2022 से रैफ्रीजेशन व एयर कंडीशनिंग संबंधी एक माह का नि:शुल्क...
Translate »
error: Content is protected !!