श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में महंत स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में निशुल्क कैंप लगाया

by

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में महंत स्वामी उदय गिरी जी के सानिध्य में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के सहयोग से किया गया । इस अवसर पर शिवम् अस्पताल होशियारपुर से दिल के रोगों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ आर एल भगत , मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ मंदीप जस्सल , इमरजेंसी मेडिकल अफ़सर डॉ महक प्रीत वि डॉ अभिनव कलिया व प्रिंस कुमार , बाली अस्पताल होशियारपुर से हड्डियों के विशेषज्ञ डॉ जमील बाली , डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ रूपिंदर शर्मा और उनकी टीम , राहत बाहरा नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग टीम व अन्य चिकित्सकों ने लगभग ५०० रोगियों की जाँच की । इस अवसर पर रोगियों की ईसीजी , शुग़र और ब्लड प्रेशर की भी जाँच की गई ।
श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर के आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी उदय गिरी जी ने कहा कि सभी धर्म मानवता की सेवा करने का ही संदेश देते हैं । वसुधैव कुटुम्बकम् और शिव संकल्प अर्थ सबका कल्याण हो – के रास्ते पर चलने से ही विश्व में शांति और भाईचारा क़ायम हो सकता है । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने इस अवसर पर निःशुल्क सेवा कर रहे विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया । मेडिकल कैम्प में निःशुल्क दवाइयाँ बाली अस्पताल , डॉ रूपिंदर शर्मा , सूद मेडिसिनस से श्री अनुज सूद और जन औषधि केंद्र से प्रशांत तिवारी द्वारा भेंट की गयीं । रोटरी आई बैंक की टीम के संजीव अरोड़ा, जंग बहादुर बहल और साथियों के समक्ष पच्चीस व्यक्तियों ने मरणोपरांत आँखें दान करने का प्रण किया ।ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ़ से ज़रूरतमंद व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किए गये ।
बस्सी ग़ुलाम हुसैन के सरपंच नरवीर ठाकुर नंदी ने भी सबका स्वागत और धन्यवाद किया । इस अवसर पर प्रिंसिपल आरती सूद मेहता, दीपिका प्लाहा ठाकुर नरिंदर सिंह , अनुराग सूद , हर्षविंदर सिंह पठानिया ,मुनीश तलवार और गण्यमान्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने के दर्ज पुराने मामले में 3 गिरफ्तार

गढ़शंकर, 7 सितंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने प्रवासी मजदूरों से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने के 12 फरवरी2024 के दर्ज प मामले में 3 लोगों सतपाल उर्फ ​​शांति पुत्र ज्ञान चंद, अमृतपाल उर्फ...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी करने पर जिला रोजगार ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी व कैरियर काउंसलर को किया सम्मानित

सम्मान के तौर पर दोनों अधिकारियों को होशियारपुर के प्रतिष्ठित सर्विसेज क्लब की दी मानद सदस्यता होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कोविड की मुश्किल घड़ी में रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जाट महासभा रष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली , 11 नवंबर : अखिल भारतीय जाट महासभा रष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा...
article-image
पंजाब

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द का किया दौरा

गढ़शंकर, 23 अगस्त : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की और से चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्री राज पाल रावल ने सरकारी हाई स्कूल सेला खुर्द का दौरा किया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक संदीप बड़ेसरों...
Translate »
error: Content is protected !!