श्रीकांत शर्मा भाजपा को हिमाचल प्रदेश प्रभारी, संजय टंडन को सह प्रभारी किया नियुक्त

by

एएम नाथ। शिमला : भाजपा का हिमाचल प्रदेश का श्रीकांत शर्मा को प्रभारी और संजय टंडन सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। मूल रूप से बिहार निवासी श्रीकांत शर्मा इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी थे। इससे पहले वर्ष 2022 के चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी रहे। इसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव के भी प्रभारी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी थे। उस वक्त यहां पर कांग्रेस की सरकार थी। उसके बाद वह बिहार में स्वास्थ्य मंत्री बन गए थे, तो यहां पर मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया था। वहीं, संजय टंडन पार्टी के प्रदेश प्रभारी पहले से ही हैं। उन्होंने दोबारा इस पद पर नियुक्त किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में गहरी खाई में लुढ़की कार, तीन की मौत, महिला घायल : महिला कार में लिफ्ट लेकर जा रही थी ससुराल, कार में सवार थे महिला सहित चार लोग 

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।वहीं एक महिला गंभीर रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों की समस्याओं के निदान में तत्परता दर्शाएं अधिकारी: डीसी

हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जेसीसी की तीसरी बैठक आयोजित ऊना, 15 सितंबर: सरकार की नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों को धरातलीय स्वरूप प्रदान करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है तथा कर्मचारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौशहरा पंचायत में विकास कार्यों को मिलेगी और गति : विधायक कमलेश ठाकुर

एएम नाथ। देहरा, 17 नवंबर : प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं पंचायतों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह बात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार

हमीरपुर 19 जनवरी :  एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!