श्रीखंड यात्रा के लिए मौसम साफ होने तक पंजीकरण बंद : श्रद्धालुओं से अपील, जो जहां हैं, वहीं रहें

by

एएम नाथ । कुल्लु : खराब मौसम के चलते सोमवार को श्रीखंड यात्रा फिलहाल एक दिन के लिए रोकी गई है। श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को जहां हैं, वहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं।

रविवार रात से ही क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते श्रीखंड महादेव यात्रा का रास्ता फिसलन भरा हो गया है। रास्ते में पड़ने वाले कई नालों, झरनों में भी पानी का बहाव बढ़ गया है। इस कारण यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक ठंड हो गयी है। बारिश में भीगने से ठंड लगने के कारण यात्रियों को हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान सामान्य से कम हो जाना) का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा पर मौसम के साफ होने तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दी गई है। प्रशासन की ओर से स्थापित पड़ावों, सुरक्षित जगहों पर श्रद्धालुओं को रुकने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रा ट्रस्ट करता है सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा का इंतजाम
18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की यात्रा बेहद कठिन है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा के दौरान सिंहगाड में बेस कैंप बनाया गया है। यहा हर यात्री का मेडिकल चेकअप करने के बाद ही पंजीकरण किया जाता है। इसके अलावा थाचडू, कुंशा, भीमडवारी व पार्वतीबाग में कैंप स्थापित किए गए हैं। इनमें रेस्क्यू टीम, मेडिकल टीम, पुलिस और होमगार्ड की टीम तैनात की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली, जलशक्ति, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए बैठक : केंद्र सरकार ने दिल्ली मोर्चा के दौरान किसानों की मानी गई मांगों को अभी तक लागू नहीं किया – दर्शन सिंह मट्टू

गढ़शंकर, 12 फरवरी :  संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन  तथा अन्य संगठनों द्वारा सार्वजनिक मांगों को लेकर 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए आज ट्रक ऑपरेटर यूनियन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी है तो मुमकिन है, मोदी की गारंटी पर देश करे भरोसा : जयराम ठाकुर

जाति जनगणना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जनगणना के साथ जातिगत जनगणना करवाने का फैसला...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई के तीन छात्र मेरिटोरियस स्कूल के लिए चयनित

गढ़शंकर :  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल  धमाई के तीन विद्यार्थियों का मेरिटोरियस स्कूल के लिए चयन हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि हर साल स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!