श्रीखंड यात्रा में ऑक्सीजन की कमी से चंडीगढ़ के श्रद्धालु की मौत…प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

by

एएम नाथ। शिमला :  देश की कठिनतम यात्रा श्रीखंड यात्रा में ऑक्सीजन की कमी के कारण एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। 12 जुलाई को यह लोग श्रीखंड यात्रा पर गए थे। लेकिन रास्ते में एक युवक को ऑक्सीजन की कमी हो गई। जिस कारण युवक की मौत हुई है। शव की पहचान अभय पुत्र कमल केश्व निवासी सेक्टर 13 डी चडीगढ़ के रूप में हुई है।
साथ में आए युवक विशाल ने प्रशासन पर कई सवाल उठाए हैं। युवक ने बताया कि पार्वतीबाग से चिकित्सक टीम ने युवक को वापिस भेज दिया था। इसके बाद कालीटाप से थाचडू के पास युवक की ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी। वहां से पोर्टर के साथ नीचे बेस कैंप सिंहगाड़ भेजा गया।
पोर्टर ने साथ में आए युवकों से 60 हजार रुपये की डिमांड की। इसके पास 40 हजार रुपये तक माने और जैसे ही 40 हजार रुपये देने की हामी भरी तो उसके बाद सिंहगाड़ पहुंचाया। जिसके बाद सिंहगाड़ से जाओं तक पांच घंटे लगा दिए।
जांओं में पैसे के लिए पोर्टर ने हद ही कर दी। उन्होंने श्रदालुओं का सारा सामान ले लिया। कहा जब तक पैसे नहीं देंगे सामान नहीं देंगे। इसके बाद विशाल ने 20 हजार रुपये उनको दिए और दूसरी बार 20 हजार रुपये देने थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि इतनी बड़ी यात्रा में प्रशासन की लापरवाही सामने आई है।
रात को ही सूचना मिलने के बाद मृतक के भाई विनय भी जांओं पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि वह सुबह चडीगढ़ से अपने जीजा के साथ अभी जांओ पहुंचा। रास्ते में कहीं पर भी एटीएम नहीं है। अब स्वजन सभी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर कोई भी नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन…..

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त : मृतक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने लाखों रुपए खर्च करके विदेश भेजा था

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर से प्राप्त जानकारी मुताबिक एक युवक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने 26-27 लाख रुपए खर्च करके कनाडा भेजा परंतु मंगेतर द्वारा उसे विदेश न बुलाए जाने पर जहरीला पदार्थ...
article-image
पंजाब

होशियारपुर शहर के विकास के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम होशियारपुर की हाउस की बैठक में लिया हिस्सा शहर वासियों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए नगर निगम होशियारपुर तत्पर: मेयर सुरिंदर कुमार होशियारपुर, 07 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम...
हिमाचल प्रदेश

पहली से 29 अप्रैल तक ऊना शहर के दुकानदारों, उनके कर्मचारियों व रेहड़ी फड़ी वालों का होगा कोरोना टैस्ट

ऊना  : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों, दुकानदारों व उनके कर्मचारियों के कोविड परीक्षण करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत नगर परिषद ऊना के क्षेत्राधिकार में आते व्यापारियों,...
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग श्रेणी के 6 पदों के लिए काउंसलिंग 6 अप्रैल को

ऊना, 25 मार्च: कला अध्यापकों की दिव्यांग श्रेणी में 6 पदों के लिए काउंसलिंग 6 अप्रैल को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी। सभी अभ्यार्थी निर्धारित तिथि को अपने...
Translate »
error: Content is protected !!