श्रीखण्ड के रास्ते एक ओर व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत : प्रतिबंध के बावजूद यात्रा से पहले ही अब तक 4 की मौत

by
एएम नाथ। शिमला  :   उतर भारत की सबसे  कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखण्ड कैलाश महादेव के रास्ते में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।  इस वर्ष आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने से पहले ही यह श्रीखण्ड के रास्ते में यह चौथी मौत है। मृतक की पहचान टशी दावा जो शिमला के संजौली के समीप डिंगूधार में रवि काली राम भवन निवासी के रूप में हुई है।
घटना की पुष्टि करते हुए एसडीएम निरमण्ड मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति की मौत श्रीखण्ड के रास्ते मे थाटीबीट नामक स्थान पर हृदय गति रुकने के कारण हुई बताई जा रही है।
मौत की सूचना मिलते ही शव को बेसकैम्प सिंहगाड होकर निरमण्ड अस्पताल लाया जा रहा है।
बता दें कि श्रीखण्ड महादेव यात्रा ट्रस्ट द्वारा आधिकारिक तौर पर 14 जुलाई से यात्रा शुरू होनी है, जबकि उससे पहले यात्रा पर चोरी छिपे जाने वालों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
बावजूद इसके सैंकड़ों लोग अब तक श्रीखण्ड महादेब के दर्शन कर लौट भी चुके हैं। वहीं यह पता भी लगाया  जा रहा है कि मृतक टशी दावा चोरी छिपे यात्रा पर निकला था या फिर पोर्टर का काम करता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

इंतकाल की न्यूनतम फीस 50 से लेकर 500 रुपये तक निर्धारित : इंतकाल की दरों में वृद्धि से अनुमानित 12 से लेकर 15 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की संभावना

हमीरपुर : राजस्व विभाग में वर्षों से चली आ रही इंतकाल की पुरानी दरों को संशोधित करने की मांग प्रदेश सरकार ने मान ली। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर महिला कांग्रेस ने आपदा पीड़ितों की मदद को आगे बढ़ाए हाथ : विधायक केवल सिंह के माध्यम से एक लाख सीएम राहत कोष को भेजा

सुक्खू सरकार और संगठन मिलकर प्रभावितों के पुनर्वास में करेंगे मदद: पठानिया धर्मशाला, 06 अगस्त। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए शाहपुर महिला कांग्रेस ने अपने हाथ आगे बढ़ा दिए हैं। रविवार को महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त की अद्यक्षता में बचत भवन शिमला में नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए लोगों से प्राप्त दावे व आपत्तियां की हुई सुनवाई

शिमला : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार बचत भवन शिमला में नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए लोगों से प्राप्त दावे व आपत्तियां की...
Translate »
error: Content is protected !!