श्रीमद भगवत गीता एवं नाट्यशास्त्र का यूनेस्को में अधिसूचित होना पूरे विश्व में भारत के लिए सम्मान की बात : खन्ना

by

खन्ना ने कहा अब पूरा विश्व जान सकेगा भारत के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व को
होशियारपुर 19 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से श्रीमद भगवत गीता एवं भारतीय नाट्यशास्त्र यूनेस्को में अधिसूचित हुआ है जो कि पूरे विश्व में भारत के लिए सम्मान की बात है। खन्ना ने बताया कि यूनेस्को (UNESCO) का अर्थ है “संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन”। यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देकर विश्व शांति और सुरक्षा में योगदान करती है। इस संस्था का मुख्या कार्य है विश्व की धरोहरों की पहचान करना और उनका संरक्षण करना। भारत के प्रमुख और महान ग्रन्थ श्रीमद भगवत गीता और भारतीय संस्कृति से जुड़े नाट्यशास्त्र का यूनेस्को की सूची में शामिल होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिससे पूरा विश्व भारत के आध्यात्मिक महत्व और भारतीय संस्कृति से परिचित होगा जिससे भारत के गौरवशाली इतिहास और महान संस्कृति को पूरी दुनिया जान सकेगी। खन्ना ने कहा कि इससे पूरे विश्व में अध्यात्म की खोज कर रहे लोगों को भारतीय अध्यात्म का ज्ञान प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘‘भाजपा नेताओं को इतने निचले स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए’’ : जिम्पा ने केंद्रीय रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर अपना रोष करेंगे व्यक्त

रेलगाड़ी नंबर 14012/14011 के आगरा तक विस्तार के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक को समागम से जानबूझ कर किया अनदेखा होशियारपुर, 28 अगस्त: होशियारपुर के विधायक और पंजाब सरकार में...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर में गणतंत्र दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 27 जनवरी: डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीपी बेदी और प्रिंसिपल डॉ. कंवल इंदर कौर के कुशल नेतृत्व में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज अध्यक्ष वी.पी. बेदी ने फहराया। विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब , समाचार

एनसीसी कैंप में कैडिट्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया

गढ़शंकर  : स्थानीय बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज में 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा द्वारा लगाए गए  वार्षिक ट्रेनिंग कैंप के दूसरे दिन कैडिट्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके ट्रेनर्स...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार प्रदेश को हर कीमत पर बनाएगी नशा मुक्त- डा. रवजोत सिंह

शहीद भगत सिंह क्रिकेट प्रीमियम लीग में डाक्टर्स-11 व एसएसपी-11 ने किया फाइनल में प्रवेश ,  सैमीफाइनल में डाक्टर्स-11 ने सोनालीका तथा एसएसपी-11 ने डीसी-11 को हराया होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : एचडीसीए द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!