श्रीमद भागवत कथा में इतनी शक्ति है कि यह घोर पापियों का भी उद्धार कर सकती : आनंदचेतन जी महाराज

by

गढ़शंकर।  गांव झोनोवाल में संजीव शर्मा द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके पहले दिन आज पहले दिन संत बाबा बाल जी महाराज ने पधार कर संगत को आशीर्वाद दिया। श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन कथावाचक आनंदचेतन जी महाराज ने कथा करते हुए उपस्थित भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले दिन आज धुंधकारी का उद्धार और मोक्ष के बारे में  आनंद चेतन जी महाराज ने अपनी कथा में कहा कि धुंधकारी अपने कुकर्मों के कारण प्रेत योनि में चला गया था। उसके भाई गोकर्ण ने भागवत सप्ताह का आयोजन कर उसे इस कष्टकारी योनि से मुक्ति दिलाकर मोक्ष प्रदान किया। उन्हीनों ने बांस की सात गांठों का रहस्य के बारे विशेष रूप से बताया जाता है कि धुंधकारी ने बांस की एक गांठ में बैठकर कथा सुनी थी। सात दिनों की कथा के बाद बांस की सातों गांठें एक-एक कर फट गईं, जो अविद्या और पापों के विनाश का प्रतीक हैं, जिसके बाद धुंधकारी दिव्य रूप धारण कर बैकुंठ गया।
महाराज जी ने गोकर्ण के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे आत्मदेव ब्राह्मण के पुत्र थे और उनका जन्म गाय के कान से हुआ था, जिस कारण उनका नाम ‘गोकर्ण’ पड़ा। वे परम ज्ञानी और वैरागी थे। सात दिन की कथा की महत्ता के बारे में एक प्रसंग के माध्यम से महाराज जी यह संदेश देते हैं कि भागवत कथा में इतनी शक्ति है कि यह घोर पापियों का भी उद्धार कर सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि मनुष्य का जन्म और मृत्यु इन्ही सात दिनों (सोमवार से रविवार) के भीतर होती है, इसलिए सात दिन की कथा श्रवण से जीवन सफल हो जाता है।

इस दौरान लेक्चरार पवन शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सऊदी ने निकाल लिया होर्मुज को तोड़ : 1980 का प्लान 2026 में आया काम

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का सबसे ज्यादा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है. ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है. बिना उसके इजाजत यहां से गुजरने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला की गंगा में डूबने से मौत…..वीडियो में देखें कैसे : मां-मां कहती रह गई बच्ची

चंडीगढ़  सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की होड़ में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई, जहां एक...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल डघाम में स्वतंत्रता दिवस मनाया

गढ़शंकर, 16 अगस्त : गढ़शंकर के गांव डघाम में स्थित सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल में संयुक्त रूप में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने किया आगामी रणनीति पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श : चार परिवारों ने थामा प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से नाखुश होकर कांग्रेस पार्टी का दामन

  एएम नाथ। (चुवाड़ी) चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काहरी और अवांह बूथ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के...
Translate »
error: Content is protected !!