संगरूर में धरने पर पाबंधी : धरने को लेकर लगाई गई पाबंदी डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने वापस लेने की मांग

by

गढ़शंकर, 11 सितम्बर
प्रदेश सरकार द्वारा पंजाब की विभिन्न मजदूर यूनियनों द्वारा संगरुर में लगाए जा रहे धरने पर पाबंदी लगाने का डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा सख्त शब्दों में निंदा की गई। फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव पटियाला, महासचिव मुकेश कुमार, संयुक्त सचिव हरजिन्द्र सिंह गुरदासपुर, वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी व पवन मुक्तसर ने कहा कि मजदूर संगठन गत लंबे समय से मांगों की पूर्ति हेतु संघर्ष कर रहे हैं। संघर्ष के तहत प्रदेश भर की ग्रामीण तथा खेत मजदूर संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री की कोठी के आगे शांतमयी 13 से 15 सितम्बर तक तीन दिवसीय धरने का ऐलान किया हुआ है। परंतु प्रशासन द्वारा इस दौरान दफा 144 लागू करके जमहूरी हकों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार संजीदगी के साथ मजदूरों की मांगों का समाधान करे तथा लोगों के अपनी आवाज बुलंद करने के आधार पर लगाई गई उक्त पाबंदी वापस ली जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के शिक्षा मॉडल पर AAP-कांग्रेस आमने-सामने : 2027 से पहले तेज हुई सियासी जंग

सचिन पायलट ने पंजाब के स्कूलों के ऑडिट को लेकर उठाए सवाल, मनीष सिसोदिया ने हिमाचल के स्कूलों पर कांग्रेस को दी चुनौती चंडीगढ़, 12 सितंबर। पंजाब के शिक्षा मॉडल को लेकर कांग्रेस और...
article-image
पंजाब

2 साल पहले गया था विदेश : कनाडा गए 23 वर्षीय पंजाबी युवक की कार दुर्घटना में हुई मौत

मलेरकोटला : कनाडा के ओंटारियो प्रांत के मस्कटा शहर में कार दुर्घटना में मलेरकोटला जिले के एक पंजाबी युवक की दुखद मौत हो गई। युवक की पहचान गुरमहिकप्रीत सिंह (21) पुत्र सुखचैन सिंह कलेर...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया : पेंटिग एवं स्लोगन लेखन की प्रतियोगताओं में लवप्रीत, संजना, अर्नव और मोनिका को चुना विशेष सम्मान के लिए

गढ़शंकर । सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में विश्व पृथ्वी दिवस मुख्याध्यापक दिलदार सिंह की अगुआई में मनाया गया। जिसमें साइंस अध्यापक तेजपाल व अनुपम कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान विज्ञान,...
Translate »
error: Content is protected !!