संघवाल व सनियाल में छुड़ाया अवैध कब्जा : गांव संघवाल में 1 व्यक्ति ने 97 एकड़ व गांव सनियाल में 3 व्यक्तियों की ओर से 3 एकड़ 7 कनाल 16 मरल में किया गया था कब्जा

by
होशियारपुर : जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत आज ब्लाक दसूहा के गांव संघवाल में 1 व्यक्ति व ब्लाक मुकेरियां के गांव सनियाल में 3 व्यक्तियों की ओर से पंचायती जमीन पर किए गए कब्जे को छुड़ाने में कामयाबी हासिल की गई है। संघवाल में यह कब्जा डी.डी.पी.ओ. अजय कुमार व बी.डी.पी.ओ. दसूहा धनवंत सिंह रंधावा व मुकेरियां में तहसीलदार अरविंद सलवान व बी.डी.पी.ओ. मुकेरियां कुलवंत सिंह के नेतृत्व वाली टीम की ओर से छुड़ाया गया। संघवाल गांव में 1 व्यक्ति की ओर से 97 एकड़ व गांव सनियाल में तीन व्यक्तियों की ओर से 3 एकड़ 7 कनाल 16 मरले की पंचायती जमीन पर कब्जा किया गया था, जिसका कब्जा संबंधित ग्राम पंचायत को दिला दिया गया है। कब्जा छुड़वाने के बाद बी.डी.पी.ओ दसूहा ने बताया कि 97 एकड़ जमीन पौधारोपण किया जाएगा जबकि बी.डी.पी.ओ मुकेरियां ने बताया कि करीब साढ़े  3 एकड़ जमीन को खुली बोली के माध्यम से पटे पर दिया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि गांवों में अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हाल में ही 6 मई को गांव महिरा जट्टां(ब्लाक तलवाड़ा) की 12 एकड़, 5 कनाला व 8 मरले की पंचायती जमीन का कब्जा छुड़ा कर पंचायत को दिया गया था। उन्होंने बी.डी.पी.ओज को हिदायत करते हुए कहा कि अवैध कब्जे हटाने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाए, क्योंकि पंजाब सरकार इसके प्रति पूरी गंभीर है। उन्होंने कहा कि गांवों में किसी भी व्यक्ति का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में कब्जाकारों की ओर से कब्जे किए गए थे, वे तुरंत बी.डी.पी.ओज को वापिस सौंप दे। उन्होंने कहा कि यदि कब्जाकारों की ओर से अपने अवैध कब्जे के अंतर्गत जमीन न छोड़ी गई, तो कानून मुताबिक सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
श्री संदीप हंस ने कहा कि कई गांवों में ग्राम पंचायतों की शामलाट जमीनों पर भी अवैध कब्जे किए होने का मामला सामने आया है। इसके अलावा गांवों में जहां लिंक रोड या अन्य सडक़ों, रास्तों के आस-पास या दूसरी सडक़ों के बरमों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं, वहीं कई गांवों में सडक़ों व आम रास्तों के आस-पास भी ढेर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे  अवैध कब्जों के कारण यातायात में विघ्न पैदा होता हैं व आम जनता को मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने किया एचआईएडीएस का दौरा कर जिला रैडक्रास सोसासटी की ओर से किए जा रहे कार्यों कीखन्ना ने प्रशंसा की

होशियारपुर : भारतीय रैडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने आज ड्राइवरों को रिफ्रेशर कोर्स करवाने संबंधी खोली गई संस्था होशियारपुर इंस्टीट्यूट आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किलज का दौरा किया। उन्होंने जिला...
article-image
पंजाब

सांईस के माडल मेकिंग मुकावले में आंचल, वैशाली शर्मा व रमनदीप कौर ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में अैजूकेशन विभाग दुारा विधार्थियों के सकिल इन टीचिग व माडल मेकिंग संबंधी मुकावले करवाए गए। जिन्में बीए बीएड,...
article-image
पंजाब

गांवोंं के निवासियों ने गढ़शंकर से जेजों दोआबा मार्ग को पुन: बनाने की मांग की

गढ़शंकर: 15 जनवरी : गांव रामपुर, बिल्ड़ों, भज्जलां व अन्य गांववासियों द्वारा गढ़शंकर से जेजों दोआबा मार्ग की खस्ताहाल को लेकर उसे दोबारा बनाने की मांग संबंधी आज एक ज्ञापन एसडीएम गढ़शंकर को सौंपा...
article-image
पंजाब

नगर निगम ने शुरू किया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान -शहरवासियों से सहयोग की अपील

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशानुसार, नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू और जॉइंट कमिश्नर संदीप तिवारी के आदेशों पर हेल्थ शाखा के सीएसओ दीपक कुमार और सैनिटरी इंस्पेक्टर संजीव...
Translate »
error: Content is protected !!