संघा के नेतृत्व में पुरहीरां बाईपास चौंक में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्का जाम किया

by

होशियारपुर ।   सांझा किसान संघर्ष मोर्चा दिल्ली की तरफ से दिये गये चक्का जाम की काल पर होशियारपुर में आज़ाद किसान कमेटी दोआबा रजि. होशियारपुर के प्रधान मास्टर हरबंस सिंह संघा के नेतृत्व में पुरहीरां बाईपास चौंक में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्का जाम किया गया। इस दौरान एैम्बुलैंसों तथा मरीज़ों को रास्ता दिया गया। अलग-अलग गांवो से ट्रैक्टर ट्रालियों तथा अन्य वाहनों पर आकर किसानों, मज़दूरों ने इस शांतमई चक्का जाम में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रधान संघा ने इक्ठ को संबोधन करते हुए कहा कि यह चक्का जाम दिल्ली में केन्द्र सरकार की तरफ से गिरफ्तार किये गये निर्दोष किसानों के समर्थन में किया गया है। उन्होने आगे कहा कि जब तक केन्द्र सरकार यह तीनों काले कानू वापिस नहीं लेती, एम.एस.पी. पर कानून नहीं बनाती तथा स्वामीनाथन कमीश्न की रिर्पोट पूरी तरह लागु नहीं करती तब तक किसान अंदोलन चलता रहेगा।

प्रधान संघा ने पंजाब रोडवेज़ रिटार्यड इम्पलाईज़ वेलफेयर एसोसिएशन रजि. होशियारपुर के सदस्यों का धरने में सहयोग के लिए धन्यवाद किया तथा अन्य गैर राजनीतिक संगठनों तथा आम जनता को भी किसानों के इस अंदोलन में शामिल होने की अपील की, और बताया इन इन काले कानूनों का सभी वर्गों पर बुरा असर पड़ेगा।

चक्का जाम खत्म करते समय प्रधान हरबंस सिंह संघा ने कहा कि जो भी संयुक्त किसान संघर्ष कमेटी दिल्ली के दिशा निर्देश आयेंगे उनकी पालना की जाएगी। उन्होने आई हुई जनता, पुलिस मुलाजि़मों तथा आंगनबाड़ी मुलाजि़म महिलाओं का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

इस अवसर पर प्रघान हरपाल सिंह हुक्ड़ां, सुखपाल सिंह काहरी, तरसेम सिंह नागरा, लखविन्द्र सिंह लक्खी, निर्मल सिंह हुक्ड़ां, लखविन्द्र सिंह सैनी, ज्ञान सिंह भलेठू, डा. तेजपाल, जोगा सिंह साहरी, दलजीत सिंह साहरी, किश्न सिंह गगनौली, दिलबाग सिंह, प्रताप सिंह, सतनाम सिंह बैंस, बलविंद्र सिंह बैंस, कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी, गुरदयाल सिंह, हरदयाल सिंह, मनजीत सिंह, मंगत सिंह, दलवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, अमृत पाल सिंह, अवतार सिंह, लखविन्द्र सिंह, निर्मल सिंह संघा ने भी इस इक्ठ को संबोधित किया तथा मोदी सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिव मंदिर बंसी नगर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज निकाली जाएगी शोभायात्रा

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियां 26 फरवरी को होगी संपन्न होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव मंदिर बंसी नगर एवं बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से...
article-image
पंजाब , समाचार

जंगल से गुजरते टिप्पर उड़ा रहे नियमों की धज्जिया , जिला प्रशासन की चुपी पर उठ रहे स्वाल

गढ़शंकर। गढ़शंकर के गांव रामपुर के जंगल की सीमा पर सटे हिमाचन प्रदेश के गांव गोंदपुर के जंगल में लगे क्रैशरों का फायदा पहुंचाने के लिए आखिर पंजाब सरकार के तीन विभागों के अधिकारी...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी अस्पताल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन : फोर्टिस अस्पताल के महिला रोग, न्यूरोलॉजी एवं किडनी रोग विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

तलवाड़ा, 30 जनवरी :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता की प्रेरणा से आज बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा में फोर्टिस अस्पताल, जालंधर के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल...
article-image
पंजाब

14 दिनों में पंजाब में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से 14 लोगों की मौत विपक्ष ने सरकार पर बोला जोरदार हमला : आम आदमी पार्टी सभी आरोपों का खंडन , कहा राज्य ने ड्रग माफिया की तोड़ दी है रीढ़

पंजाब में ड्रग्स से बड़ी संख्या में युवाओं की मौत भी हो रही है। पिछले 14 दिनों में पंजाब में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से करीब 14 लोगों की मौत के होने की...
Translate »
error: Content is protected !!