संजीव गौतम DEO (Elementary) ने गढ़शंकर के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

by
गढ़शंकर, 31 जुलाई : जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर (एलीमेन्ट्री) इंजीनियर संजीव गौतम ने आज ब्लॉक गढ़शंकर-1 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहनोवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल कालेवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लल्लियां और बीपीईओ कार्यालय गढ़शंकर-1 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की हाजिरी, छात्रों की उपस्थिति, सुबह की सभा और स्कूलों की समूची व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। बरसात के मौसम को देखते हुए सभी स्टाफ को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। शिक्षकों को पठन-पाठन प्रक्रिया में प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-कन्टेन्ट का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ गुरदेव सिंह ढिल्लों ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1 भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद : 3 नशा तस्करों को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 किलोग्राम अफीम और...
article-image
पंजाब

भारतीय सेना द्वारा नन्हे योद्धा को सशक्त बनाने की पहल : मास्टर सवर्ण सिंह

जालंधर/दलजीत अजनोहा समर्थन और सशक्तिकरण के एक सौहार्द कदम का परिचय देते हुए, भारतीय सेना के गोल्डन एरो डिवीजन ने नन्हे योद्धा सवर्ण सिंह के भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसके असाधारण साहस और दृढ़ता को देखते हुए, भारतीय सेना ने मास्टर सवर्ण की शिक्षा को पूरी तरह से प्रायोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वित्तीय बाधाएँ उसके विकास और आकांक्षाओं में बाधा न बनें। फिरोजपुर छावनी में एक विशेष समारोह के दौरान, पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने मास्टर सवर्ण को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया,और पंजाब के लोगों के साथ भारतीय सेना के अटूट संबंध और अगली पीढ़ी के प्रति अपनी गहरी जिम्मेदारी की भावना को दर्शाया। यह पहल न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करने, बल्कि उसके भविष्य को संवारने की सेना की वचनबद्धता का प्रमाण है। सवर्ण की कहानी देश भर के उन वीरों की याद दिलाती है जो सम्मान और समर्थन के हकदार हैं। इस पहल के तहत, सवर्ण को व्यापक शैक्षिक सहायता सुनिश्चित की जाएगी। भारतीय सेना का गोल्डन एरो डिवीजन, सवर्ण की स्कूली शिक्षा के सभी पहलुओं को, प्रवेश से लेकर शैक्षणिक आवश्यकताओं तक, कवर करेगा। इसका उद्देश्य सवर्ण को उसकी शैक्षिक यात्रा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक अवसर और संसाधन प्रदान करना है। लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि हमारी सेना मास्टर सवर्ण की भविष्य की यात्रा में हर कदम पर उसके साथ खड़ी है, और उन्होंने इस नन्हें योद्धा के उज्जवल भविष्य के निर्माण में इस साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया। यह पहल न केवल भारतीय सेना की अपने नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि करुणा और समर्थन का एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। Share     
article-image
पंजाब

पंजाब में मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

पंजाब में अप्रैल महीने में लगातार स्कूलों की छुट्टियां आ रही है। इसी बीच सरकार द्वारा मंगलवार 29 अप्रैल को भी राज्य भर में छुट्टी का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार इस दिन...
article-image
पंजाब

बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिएमोजोवाल में मॉक ड्रिल संपन्न : लोगों की जान-माल की सुरक्षा करना प्रशासन की ज़िम्मेदारी – एसडीएम सचिन पाठक

नंगल 23 जुलाई (तिरलोचन सिंह ): प्रशासन ने मोजोवाल में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एक अभ्यास कराया। जिसमें बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों की जान-माल की सुरक्षा कैसे की...
Translate »
error: Content is protected !!