संदिग्ध महिला को सुरक्षा एजेंसी ने उठाया : मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की आशंका

by
फिरोजपुर :  फिरोजपुर में एक सुरक्षा एजेंसी द्वारा एक महिला को उसके घर से उठाने की बात सामने आई है। जानकारों का कहना है कि उक्त महिला के मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की आशंका है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, उक्त महिला सेना में किसी विभाग में काम करती है।
यह अस्थायी तौर पर सफाई सेवक के तौर पर काम करती है। संदिग्ध कैंट क्षेत्र में ही रहती है। वीरवार शाम को सुरक्षा एजेंसी ने संदिग्ध महिला को घर से उठा लिया है। जानकारों का कहना है कि इसके मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की बात कही जा रही है। उक्त महिला से गहन पूछताछ की जा रही है।
यह नंबर इसके किसी रिश्तेदार के हैं जो पाकिस्तान में रहते हैं या किसी खुफिया पाकिस्तानी एजेंसी के हैं। ये भी बताया जा रहा है कि उक्त महिला के परिवार में से कोई हेरोइन बेचने का भी धंधा करता है। इसीलिए पाकिस्तानी तस्करों के नंबर भी होने की बात कही जा रही है। उधर, उक्त महिला के उठाने की अधिकारी तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर से अब तक सुरक्षित निकाले गए 15000 के करीब श्रद्धालु : श्री मणिमहेश यात्रा के 114 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक निशुल्क उपलब्ध करवाई गई हवाई सेवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

लगभग 7000 श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई निशुल्क परिवहन सेवा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित : लेटर में मतदान अंदाज़न तिथि अंकित – मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लेटर में मतदान तिथि का हुआ खुलासा,

दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए तैयारियों संबंधित एक लेटर में मतदान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

रोहित भदसाली।  कुल्लू, 26 सितंबर । थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा...
article-image
पंजाब

बास्केटबाल में स्टेट गोल्ड मैडल जीतने वाली खिलाडिय़ों को सचदेवा ने दिए स्पोर्ट्स शूज

होशियारपुर, 04 नवंबर: जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ में गोल्ड मैडल लाने वाली होशियारपुर की खिलाडिय़ों को समाज सेवी परमजीत सिंह सचदेवा ने प्रोत्साहित करते हुए स्पोर्ट्स...
Translate »
error: Content is protected !!