संसद के बाहर : फार्मेसी परीक्षा विवाद पर कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन; मुख्यमंत्री मान कर चुके पेपर लीक से इनकार

by

चंडीगढ़ :  संसद परिसर में सोमवार को पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने राज्य में फार्मेसी परीक्षा के बीच पैदा हुए विवाद व सफाई कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सरकार को घेरने का प्रयास किया। हालांकि, सीएम भगवंत मान इस पूरे मामले पर पहले ही इसे पेपर लीक की घटना मानने से इनकार कर चुके हैं।

इस प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, डॉ. अमर सिंह और शेर सिंह घुबाया शामिल हुए। कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में छह बड़े पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे करीब पांच लाख युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ अन्याय हुआ है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसदों ने कहा कि पंजाब के लाखों बच्चों और युवाओं को न्याय मिलना चाहिए।

हितों की रक्ष में विफल सरकार :  प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसदों ने हाल ही में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि अपनी जायज मांगों के लिए आवाज उठाने वाले कर्मचारियों के साथ यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस नेताओं ने राज्य के युवाओं और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

मान घटना को बता चुके हाईटेक नकल : हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान इस पूरे मामले पर पहले ही अपना पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि संबंधित भर्ती परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि हाईटेक नकल करवाई जा रही थी, जिसका खुलासा पंजाब सरकार ने किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वयं कार्रवाई करते हुए नकल के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया और मामले में आरोपितों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया है कि उनकी सरकार की पेपर लीक, नकल और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर लगाए विकास टैक्स की निंदा : डीटीएफ पेंशनर फ़्रंट ने टैक्स की प्रतियां जलाई

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक पेंशनर फ़्रंट नेता बलवीर खानपुरी की अगुवाई में पूर्व पेंशनर की मीटिंग गांधी पार्क में बुलाई गई। इस मीटिंग में पंजाब सरकार सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर जबरन थोपे गए विकास टैक्स की...
article-image
पंजाब

वन गार्ड हरविंदर से पदोन्नत होकर बने ब्लाक फारैसट अफसर, डीएफओ सतिंद्र सिंह व बीएफओ दविंद्र सिंह ने उन्हें पदोन्नति तहत लगाए स्टार

गढ़शंकर। उपमंडल वन विभाग गढ़शंकर में वतौर वन गार्ड तैनात हरविंदर सिंह को आज विभाग दुारा ब्लाक फारैसट अफसर के तौर पर पदोन्नति दी गई। इस दौरान आज उपमंडल गढ़शंकर के कार्यालय में डीएफओ...
article-image
पंजाब

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों संबंधी वोटर सूचियां तैयार करने का प्रोग्राम जारी : 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगी वोटरों की रजिस्ट्रेशन- DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 10 अक्टूबर:   चीफ कमिश्नर, गुरुद्वारा चुनाव, पंजाब की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों संबंधी गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव हलकों में वोटर सूचियों की तैयारी संबंधी शेड्यूल जारी किया गया है। इस...
article-image
पंजाब

BSP Condemns Police Action on

Hoshiarpur l  Daljeet Ajnoha/May 21 : Bahujan Samaj Party (BSP) Punjab President Dr. Avtar Singh Karimpuri strongly condemned the police action against Dalit labourers in Sohian village of Sangrur district over a 930-acre land...
Translate »
error: Content is protected !!