संसद परिसर में बहन प्रियंका को राहुल गांधी ने रोका : SMILE आपके चेहरे पर भी आ जाएगी फिर जो किया देखकर

by
प्रियंका गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। वह हाल ही में हुए उपचुनावों में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आई हैं। लोकसभा में शपथ से प्रियंका गांधी जब पार्टी सांसदों के साथ लोकसभा में जा रही थीं, तब कुछ ऐसा हुआ कि उनके साथ मौजूद कांग्रेस पार्टी और सहयोगी दलों के सांसद खिलखिलाकर हंसने लगे।
दरअसल प्रियंका गांधी की शपथ के लिए लोकसभा में जा रही थीं, तभी उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तेज कदमों से कुछ आगे गए और उन्होंने अपनी बहन सहित सभी सांसदों को अचानक रुकने के लिए कहा। राहुल ने सभी सांसदों को रुकने का इशारा करते हुए कहा, “स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप… स्टॉप”
इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी जेब से मोबाइल फोन निकाला और प्रियंका गांधी के साथ सभी सांसदों की तस्वीर लेने लगे। इस दौरान कुछ ऐसा संवाद हुआ कि सभी सांसद राहुल गांधी की तरह इशारा कर हंसने लगे और नेता प्रतिपक्ष के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। राहुल गांधी ने सांसदों के ग्रुप के साथ अपनी बहन की दो-तीन तस्वीरें लीं और फिर मोबाइल पर सभी तस्वीरें चेक करने के बाद कहा, “ओके, कम”।
प्रियंका गांधी ने हिंदी में ली सांसद पद की शपथ
प्रियंका गांधी ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ हिंदी भाषा में ली। इस दौरान उन्होंने संविधान की एक प्रति अपने हाथ में ले रखी थी। वह जब शपथ लेने के लिए खड़ी हुईं तो कांग्रेस सांसदों ने ‘जोड़ो-जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाए। महाराष्ट्र के नांदेड़ से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए कांग्रेस नेता रवींद्र बसंतराव चव्हाण ने भी सदन की सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने मराठी भाषा में शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के बाद प्रियंका गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। शपथ के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को बधाई देते हुए गले लगाया।
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- हमें नई एनर्जी मिली
प्रियंका गांधी के सांसद के रूप में शपथ लेने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, “संसद में हमें एक नई ऊर्जा और नई शक्ति मिली है। वो चीजों को अच्छी तरह समझती हैं और जनता के मुद्दों को उठाती हैं, खासकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों को। इससे हमारी पार्टी को, जनता को और खास तौर पर देश की महिलाओं को लाभ होगा।”
प्रियंका गांधी के शपथ कार्यक्रम को देखते बेटे-बेटी सहित ये लोग
कांग्रेस महासचिव के शपथ ग्रहण के अवसर पर उनकी मां और पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाद्रा, पुत्र रेहान राजीव वाद्रा, पुत्री मिराया वाद्रा, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और पार्टी के कुछ अन्य नेता सदन की दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दिल दहलाने वाली घटना : युवक ने अपनी 16 वर्षीय बहन को कापे से काटकर की हत्या

गिद्दड़बाहा : गांव फकरसर में युवक ने अपनी छोटी बहन को कापे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि युवक अपनी छोटी बहन के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला कॉलेज पहुंची यूजीसी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी : प्राचार्य और शिक्षकों के बयान दर्ज

एएम नाथ। धर्मशाला : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की मौत और उससे जुड़े रैगिंग और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों की जांच के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से गठित फैक्ट...
article-image
पंजाब

सीपीआईएम की अगुआई में बिभिन्न संगठनों ने पुलिस व डिप्टी सपीकर के खिलाफ किया प्रदर्शन : डीएसपी भारत भूषण सैनी द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद धारणकरियों ने धरना उठाया

गढ़शंकर।  सीपीआईएम की अगुआई में बिभिन्न संगठनों ने गांव अकालगढ़ के एक युवक द्वारा डिप्टी सपीकर से सवाल पूछने के बाद डिप्टी सपीकर के गनमैनों द्वारा उठाने की कोशिश के आरोप लगाते हुए डीएसपी...
article-image
पंजाब

पंजाब में सड़कों की क्वॉलिटी के लिए मान सरकार सख्त, ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, रखरखाव की देनी होगी गारंटी

चंडीगढ़ :मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के सड़क बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक सुधार लाने के उद्देश्य से ‘सीएम फ्लाइंग स्क्वाड’ की शुरुआत की है. अक्टूबर 2025 में शुरू हुई...
Translate »
error: Content is protected !!