सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या : मोबाइल को लेकर हुया था विवाद , राजीनामा करवाने गए थे और वापिस लौट रहे थे तो मारी गोलियां

by

फिरोजपुर : गांव महिमा में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में राजीनामा करवाने गए सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव अराइयां खुर्द के किसी युवक के मोबाइल के झगड़े का गांव भावड़ा में शुक्रवार रात्रि में दोनों भाई राजीनामा करवाने गए थे। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

जानकारी मुरबिक गुरमीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव अराइयां खुर्द ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जगदीश सिंह पंचायत सदस्य थे। इसी गांव के युवक बली के मोबाइल के लेनदेन को लेकर उसका सुक्खा, हैप्पी, सन्नी व प्रेम निवासी भावड़ा व मंदीप निवासी गुरुहरसहाए के साथ झगड़ा था। उसके भाई जगदीश सिंह व कुलदीप सिंह बली के मोबाइल विवाद का राजीनामा करवाने शुक्रवार रात्रि गांव भावड़ा गए थे। वहां पर किसी बात को लेकर दोनों की आरोपियों संग बहस हो गई।

जिसके बाद जगदीश सिंह व कुलदीप सिंह दोनों वापस गांव आ रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने गांव महिमा में दोनों को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दीं। दोनों सीने में गोलियां लगने से गंभीर घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जगदीश की रास्ते में मौत हो गई जबकि कुलदीप सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया थाना लक्खोके बहराम के एसएचओ रवि कुमार का कहना है कि गुरमीत सिंह के बयान पर आरोपी सुक्खा, मंदीप, हैप्पी, सन्नी व प्रेम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फगवाड़ा में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के सिर में लगी गोली, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी

फगवाड़ा :पंजाब के फगवाड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर की सिर में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यह घटना गुरु नानकपुरा इलाके...
पंजाब

नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म : नाबालिग बच्ची की मां की शिकायत पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना में एक मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को कुछ न...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानो-शौकत से संपन्न हुआ शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब का टूर्नामैंट : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए

पंजाब स्टालईल कबड्‌डी मैच, एथ्लैटिक मीट, रस्सा कशी व शाट पुट मुकाबले बने आकर्षण का केंद्र गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा 13वां वार्षिक...
article-image
पंजाब

संयुक्त अध्यापक मोर्चा ने सरकारी स्कूलों की प्रबंधन समितियों के राजनीतिकरण की निंदा की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : संयुक्त अध्यापक मोर्चा की माहिलपुर में एक विशेष बैठक हुई। बैठक में संयुक्त अध्यापक मोर्चा के नेता प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा, नरेंद्र अजनोहा और परमजीत कातिब ने कहा कि पंजाब की ‘आप’...
Translate »
error: Content is protected !!