सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी : ईमेल मुख्य सचिव कार्यालय और दूसरी ईमेल डीसी मंडी को मिली

by
एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त कार्यालय मंडी के बाद हिमाचल सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने इसके बाद सचिवालय में सतर्कता बढ़ा दी है। जांच के बाद ही सभी लोगों को सचिवालय के भीतर प्रवेश दिया जा रहा है।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया, दो ईमेल प्राप्त हुई हैं। एक ईमेल मुख्य सचिव कार्यालय और दूसरी ईमेल डीसी मंडी को मिली है। दोनों की भाषा एक समान है। ईमेल में तमिलानाडु की किसी घटना का जिक्र करते हुए उड़ाने की बात कही गई है।  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि यह मेल तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष एडप्पाडी करुप्पा पलानीस्वामी को मारने की धमकी के संदर्भ के साथ आई है। एडप्पाडी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के महासचिव हैं। धमकी देने वाला इसे कैसे हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय से जोड़ रहा है, यह समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेल उनकी ऑफिशियल आईडी पर आई है।
इस आईडी में सचिवालय को नहीं, मुख्य सचिव कार्यालय को उड़ाने की धमकी है। प्रदेश में केवल ऐसी दो ही मेल आई हैं। एक उपायुक्त कार्यालय में पहुंची है। वहीं, सीएस ने कहा कि पूरे कार्यालय और सचिवालय का सेनिटेशन करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह धमकी दोपहर बाद डेढ़ बजे कार्यालय को उड़ाने की दी गई है। यह धमकी मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के हवाले से आई है। ऐसी ही धमकियां उत्तर प्रदेश में भी करीब 18 जगहों को उड़ाने की दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के लिये शहरी निकाय-पंचायत चुनाव पहली बड़ी परीक्षा : प्रतिभा सिंह

एएम नाथ : शिमला, 07 मई । पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले नगर निगम, नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव...
हिमाचल प्रदेश

भाषा अध्यापक के भरें जाएंगे 3 पद: अनीता गौतम

ऊना : उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा भाषा अध्यापक के 3 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि एससी की आईआरडीपी व एसटी की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को जानें और उसके संरक्षण में अपना बहुमूल्य सहयोग दें, देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों का संगम है सोलन – रोहित ठाकुर

 सोलन  : शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सोलन ज़िला में देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों का संगम दृष्टिगोचर होता है। रोहित ठाकुर गत देर सांय सोलन के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गवर्नर इलेवन ने 20 ओवर में बनाए 255 रन – प्रैस एकादश 75 रनों पर हुई ऑल आउट :गवर्नर एकादश ने प्रेस एकादश को 181 रनों से हराया

विवेक भाटिया ने 106 रन और आविद हुसैन ने 117 रन बनाए एएम नाथ। शिमला : शिमला के बीसीएस ग्राउंड में आयोजित सद्भावना कप के पहले मैच में गवर्नर एकादश और प्रेस एकादश के...
Translate »
error: Content is protected !!