सड़क दुर्घटना में पूर्व विधायक अंगद सैनी गंभीर घायल : मोहाली के मैक्स अस्पताल में उपचारधीन

by

नवांशहर :  कांग्रेस के पूर्व विधायक अंगद सैनी सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा नवांशहर के टोंसा गांव के पास हुआ है। जहां वे नवांशहर से चंडीगढ़ जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी कार एंबुलेंस से टकराकर डिवाइडर से टकरा गई। आपको बता दे कि अंगद सैनी की कार के पीछे एक और कार आ रही थी, जो अंगद सैनी की कार से टकरा गई और उस कार में जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन सवार थे। सौभाग्य से, दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अंगद सैनी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है,

जबकि नगर-निगम आयुक्त जालंधर गौतम जैन को मामूली चोटें आईं। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस दुर्घटना के बारे में पता चला उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाया, जहां से उन्हें जल्द ही मोहाली के मैक्स अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में उनके शरीर पर काफी चोटें आई हैं और इस वजह से उनकी हालत भी गंभीर हो गई है।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पिस्तौल की नोक पर तीन लुटेरों ने दिन दहाड़े महिला से लूटा कीमती सामान

गढ़शंकर : क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं में निरंतर इजाफा हो रहा है। ताजा लूट की घटना गांव पोसी निवासी सुखदेव सिंह की पत्नी जसवंत कौर के साथ हुई है जिसे दिन...
article-image
पंजाब

किसानों के प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन : जगजीत सिंह डल्लेवाल के घर पर नजरबंद

संगरूर । किसान नेताओं ने मंगलवार 6 मई को शंभू थान के घेराव का ऐलान किया है। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को घर‌ में नजरबंद कर दिया...
article-image
पंजाब

मेजर मनदीप सिंह की बरसी पर मेडीकल कैंप में 300 लोगों की जांच

नवांशहर। मेजर मनदीप सिंह वेलफेयर सोसायटी नवांशहर की तरफ से डा. अंबेदकर भवन में मेजर की बरसी पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करे गए। जबकि इस दौरान सिविल सर्जन डा. दविदर ढांडा की देखरेख में...
Translate »
error: Content is protected !!