सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से हो अनुपालना – DC जतिन लाल

by
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित,   सड़कों को बनाएं अतिक्रमण मुक्त, अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के दिए निर्देश
ऊना, 10 दिसम्बर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने ऊना जिला में सड़क सुरक्षा कानून की सख्ती से अनुपालना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में सड़कों को सुरक्षित, अतिक्रमण-मुक्त तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण से कार्य करने को कहा। उन्होंने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को पूर्व सुधारात्मक कदम उठाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जाए।
ब्लैक स्पॉट सुधारने के दिए निर्देश
उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधिकारियों, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करके अपने-अपने अधीनस्थ कार्य क्षेत्र में दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी रोड सेफ्टी की बैठक में इस संबंध में उठाए गए कदमों की प्रगति रिपोर्ट का फोटो सहित ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यकतानुरूप सीसीटीवी कैमरे तथा क्रैश बैरियर, पैरापिट, लाइट रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। उपायुक्त ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा अवैध रेहड़ी-फड़ी को हटाने के निर्देश भी दिये।
टाहलीवाल में हुए तेल टैंकर के भीषण हादसे का जिक्र करते हुए दुर्घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा, साइनेज, क्रैश बैरियर, रिफलेक्टर तथा स्पीड ब्रेकर इत्यादि सुरक्षा उपायों को स्थापित करने के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति न हो।
स्कूली वाहनों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश
डीसी ने समस्त एसडीएम को स्कूली वाहनों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों की फिटनेस तथा चालकों द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन करने और बसों में कंडक्टर का होना अनिवार्य तौर पर सुनिश्चित बनाया जाए। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्ती से पेश आया जाए। सभी एसडीएम को अपने अधिकार क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल संचालकों से बैठक कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा।
लघु सचिवालय के समीप संतोषगढ़, अम्ब और पुराना होशियारपुर रोड़ जंक्शन पर एक छोटे चौक का निर्माण किया जाएगा क्योंकि इस चौराहे पर दुर्घटना की संभावना अक्सर बनी रहती है। चौक पर साइनेज भी लगाए जाएंगे ताकि निर्बाध यातायात बना रहे और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने अजौली मोड़ बैरियर और अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों को सुधारने के निर्देश दिए।
एमसी तथा रोटरी चौक में सुबह के समय भीड़ एकत्रित न हो
उपायुक्त ने एमसी पार्क के सामने तथा रोटरी चौक में हर रोज सुबह बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के सड़क पर एकत्रित होने से भीड़ की समस्या के मसले का संज्ञान लेते हुए यहां उचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा। लोगों को खड़ा होने के लिए सड़क से हट कर स्थान तय किया जाए ताकि सड़क पर लोग इकत्रित न हों।
ये रहे उपस्थित
बैठक में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा, डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता बलदेव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत कोट, बाशा, सरली तथा सानण में कलाकारों ने लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक

 सोलन :   प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध कलाकारों द्वारा सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के बाद तीन ब्लाइंड बच्चों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाया जायेगा,  अव तक 4133 ब्लाइंड लोगों की कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाए जा चुके : डॉ।  तरसेम सिंह

गढ़शंकर।  रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की बैठक में गढ़शंकर यूनिट का सर्वसमिति से चुनाव किया गया। इस दौरान तीन ब्लाइंड बच्चों का पुतलियां बदलने के मामला बैठक में आया। जिनमें एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत 25 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन : योजना के तहत कोचिंग संस्थानों को उच्चतर शिक्षा विभाग को एक लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करवानी अनिवार्य

शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मेधा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सत्र 2023-24 के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं पात्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसा : श्रद्धालुओं का ट्राला खाई में गिरने से 18 से 20 श्रद्धालु जख्मी

चिंतपूर्णी, 24 जुलाई हिमाचल के ऊना में चिंतपूर्णी के नजदीक शीतला मंदिर के पास रविवार को पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्राले खाई में गिरने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के...
Translate »
error: Content is protected !!