सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाकर जीतें 25 हजार रुपये का इनाम

by

सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव के लिए 15 फरवरी तक भेज सकते हैं प्रविष्टियां

एएम नाथ। चम्बा :  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा, राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति हिंदी या अंग्रेजी भाषा में सड़क सुरक्षा पर आधारित लघु फिल्म या वीडियो बनाकर भाग ले सकता है। लघु फिल्म अथवा वीडियो की अवधि पांच मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि 15 फरवरी तक परिवहन विभाग की ई-मेल आईडी departmentoftransporthp@gmail.com पर भेज सकते हैं अथवा स्वयं परिवहन निदेशालय में जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता चार अलग-अलग आयु वर्गों 18 से 25 वर्ष, 25 से 32 वर्ष, 32 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पांच-पांच हजार रुपये के बीस अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01772-808950, 9805473133 अथवा ई-मेल prog-transrsc@hp.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय, चंबा से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरिये के बढ़ते दामों ने बढ़ाई मकान बनाने वालों की चिंता : एक सप्ताह में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े भाव

 कुछ जगह 700 से 800 रुपये तक की तेजी, निर्माण लागत बढ़ने से सीमित बजट वाले परिवार परेशान एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर/सोलन। भवन निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों ने मकान बनवा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सवा महीने बाद भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हालात जस के तस : जयराम ठाकुर

सरकार की नाकामी से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बची खुची आर्थिकी हो रही है तबाह सरकार ने बदनीयती से ढाई साल तक लटका कर रखी कला शिक्षकों की नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष ने रक्षाबंधन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राज कुमार ने मतदाताओं का किया धन्यवाद : विधानसभा क्षेत्र चबेवाल के गांव पट्टी में पहुंचकर ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

ग्राम पट्टी में अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से हो चुके हैं विकास कार्य:सरपंच शिंदरपाल -वाल्मीकि समिति ने धर्मशाला के लिए शौचालय, चारदीवारी और लंगर हॉल से संबंधित दिया मांग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार के 3 बड़े फैसले: कर्मचारियों से लेकर गांवों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में देश के विकास और आम लोगों से जुड़े तीन बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इन फैसलों...
Translate »
error: Content is protected !!