सडक़ दुर्घटनाओ से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नलोइयां चौक पर कमर्शियल वाहनों पर लगाए रिफलेक्टर
होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरुरी है क्योंकि हमारी ओर से अपनाई गई सावधानी हमारी व अन्य बहुमूल्य जिंदगियां बचा सकती है। वे रविवार सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नलोइयां चौक होशियारपुर पर वाहनों को रिफलेक्ट लगाने के दौरान वाहन चालकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई कमर्शियल वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर वाहन पर रिफलेक्टर लगा होना जरुरी क्योंकि वाहनों पर रिफलेक्टर न होने के कारण अंधेरे व धुंध में हादसे हो जाते हैं। उन्होंने रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी व ट्रैफिक पुलिस को हिदायत की कि वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने के कार्य को अभियान के रुप में लिया जाए और लोगों में ट्रैफिक नियम संबंधी अधिक से अधिक जागरु कता फैलाई जाए। उन्होंने संबंधित विभाग को हिदायत की कि ट्रैफिक नियमों संबंधी अधिक से अधिक जागरु कता फैलाई जाए। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर ही सडक़ हादसे होते हैं, इस लिए ट्रैफिक नियमों की पालना यकीनी बनाया जाए। इस मौके पर सतवंत सिंह सियान, वरिंदर शर्मा बिंदु, अजय राणा, हरजिंदर विरदी, राजवीर सिंह राजा, पवन कुमार, आशीष ठाकुर, सुरेश शर्मा, बीरा नलोइयां के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab Government Fully Committed to

Defence Services Welfare Minister inaugurates renovation of Sainik Rest House – Pays tribute to martyrs during visit to District Defence Services Office Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 7 :Punjab’s Minister for Defence Services Welfare, Freedom...
article-image
पंजाब

कांग्रेस सरकार ने मुझ पर जुल्म किया तो उनकी हार हुई : मजीठिया

सरकारें बहुत धक्केशाही करती है, इसी वजह से सरकारें बदल जाती हैं चंडीगढ़: 16 अगस्त: यह इतिहास है कि सरकारें बहुत धक्केशाही करती हैं। इसी वजह से सरकारें बदल जाती हैं। कांग्रेस सरकार ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में 77वें गणतंत्र दिवस मौके एसडीएम संजीव कुमार ने फहराया तिरंगा 

गढ़शंकर, 27 जनवरी: गढ़शंकर में सब डिवीजन स्तरीय गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय एसडीएम गढ़शंकर श्री संजीव कुमार ने शिरकत की और राष्ट्रीय झंडा फहराया। उन्होंने परेड का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने दिलजीत दोसांझ और कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर कसा शिकंजा : 13 स्थानों पर मारे छापेमारी :

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ और गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट’ (संगीत समारोहों) के टिकटों की ‘कालाबाजारी’ संबंधी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले...
Translate »
error: Content is protected !!