सतपाल सत्ती ने ऊना विस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ की समीक्षा

by
सतपाल सिंह सत्ती ने विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
ऊना, (25 फरवरी) – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊना विधानसभा क्षेत्र में क्रियान्वित हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से ऊना विधानसभा क्षेत्र में भवनों, सड़कों व पुलों तथा स्टेडियम निर्माण सहित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगभग 26 भवनों का निर्माण हो रहा है जिन पर लगभग 400 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अलावा नाबार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत लगभग 13 सड़कों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है साथ हीं 20 करोड़ की लागत से मदर चाईल्ड हॉस्पिटल का भवन और शिक्षण संस्थानों के भवन भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय के भवन निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मिनी सचिवालय का नया भवन 29 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया जाएगा जिसमें धरातल मंजिल पर पार्किंग की सुविधा जबकि अन्य मंजिलों पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम व तहसीलदार के कार्यालयों सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यालय कार्य करेंगे।
सत्ती ने अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी भी कार्य में कहीं कोई अड़चन है तो सूचित करें ताकि उसका समाधान करके विकास कार्य समय पर पूर्ण किए जा सकें। उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने में धन की कमी आढ़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय सीमा तय करते हुए अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश भी दिए ताकि इन परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करके जनता को शीघ्र ही समर्पित की जा सकें।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह, एक्सईएन जीएस राणा, एसडीओ सुनील कुमार व अरविंद चौधरी, जेई महेन्द्र सिंह, दीपक, जीत सिंह, लखविन्द्र व रजनीश उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल देश का पहला राज्य जिसने 6,000 अनाथ बच्चों को सरकारी संरक्षण दिया – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जिलावासियों को दी शुभकामनाएं और बधाई एएम नाथ / रोहित जसवाल।  ऊना, 15 अगस्त. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को देश का फल राज्य बनाना प्रदेश सरकार का संकल्प – जगत सिंह नेगी

सोलन : राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को देश के फल राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। जगत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया कमाई विवाद में ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ प्रभारी निलंबित

बिना अनुमति म्यूजिक एल्बम जारी करने और आय अर्जित करने के आरोपों की जांच शुरू एएम नाथ। शिमला ; .हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का हो भव्य आयोजन…….सभी प्रबंधों से संबंधित टेंडरों और अन्य प्रक्रियाओं में हो पूरी पारदर्शिता : सुरेश कुमार

भोरंज और सुजानपुर के विधायकों ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 13 फरवरी। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन...
Translate »
error: Content is protected !!