सतपाल सिंह सत्ती ने बडैहर में सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन,

by

ऊना, 31 दिसंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना सदर विस क्षेत्र के तहत आने वाले बडैहर में लगभग 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस सामुदायिक भवन के बनने से स्थानीय लोगों को शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रमों सहित अन्य सामाजिक समारोहों के लिए सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पिछले चार वर्षों में ऊना विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकासात्मक कार्य किए गए हैं। सत्ती ने कहा कि बडैहर गांव में लोगों को लो-वोल्टेज़ की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए 21 लाख रूपए की राशि व्यय की गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर की चार दीवारी लगभग 14 लाख रूपये की लागत से तैयार कर जनता को समर्पित की गई है। इसके साथ ही 3.86 लाख रुपए की राशि व्यय कर स्कूल का सौंदर्यीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि 72 लाख रुपए से बन रही बडैहर सिंचाई योजना तथा राम तलाई में 68 लाख रूपए की लागत से बन रही सिंचाई योजना का काम भी युद्ध स्तर पर जारी है।
सत्ती ने कहा कि सरकार ने मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत बडैहर में ड्रेनेज़ सिस्टम बनाने के लिए 50 लाख रूपये की राशि भी दी है। 5.72 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर बडैहर-सासन-उदयपुर-लम्लैहड़ा सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। सत्ती ने कहा कि ऊना क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क नेटवर्क से जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि बडैहर गांव के लगभग 48 पात्र व्यक्तियों को ईलाज हेतू सीएम रिलीफ फंड से लगभग 12.86 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। बडैहर गांव में 25 सौर ऊर्जा संचालित लाईटें भी स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत ऊना ब्लॉक में 65 गांव में बड़ैहर को प्रथम स्थान मिला है।
इस अवसर पर बडैहर गांव के लोगों ने सतपाल सिंह सत्ती से नए पंचायत घर बनाने का आग्रह किया। सत्ती ने पंचायत घर का एस्टीमेट करने के निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र ही लोगों को पंचायत घर बनाने की मांग पूरी की जाएगी।
सतपाल सिंह सत्ती ने पात्र लाभार्थियों को भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभ लेने का आहवान किया। इसके अलावा उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील भी की।
इस मौके पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान बडैहर अवतार सिंह, उप प्रधान ओमकार सिंह, बडैहर गांव के समस्त वार्ड सदस्य, पूर्व बीडीसी पिशोरी लाल शर्मा, पूर्व उप प्रधान झूडोवा अश्वनी कुमार, मदन लाल, तरसेम लाल शर्मा, महेश शर्मा, पूर्व पंच मोहन लाल, तिलक राज सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य के कालेजों में वर्ष में दो बार आयोजित होंगे रोजगार मेले: आरएस बाली

बडोह कालेज की वेबसाइट का किया शुभारंभ, स्मार्ट रूम बनाने को दी स्वीकृति : खेल मैदान के लिए 15 लाख तथा स्पोट्र्स किट्स देने की घोषणा की नगरोटा बगवां, 18 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल के प्रिंसिपल पर सहकर्मी से बलात्कार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

एएम नाथ । ठियोग ,  27 जून : हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर एक महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने, धमकाने और मारपीट के आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना: भूमिहीन निराश्रित बच्चों को मिलेगी जमीन, आवास निर्माण के लिए तीन लाख के अनुदान का प्रावधान

धर्मशाला 09 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 27 वर्ष आयु से पहले हुए अनाथ बच्चों के भूमिहीन होने पर तीन विस्वा भूमि प्रदान करने का प्रावधान है इसके साथ ही आवास सुविधा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोदी है तो मुमकिन है : अपने परिवार की तरह देशवासियों का ध्यान रखते हैं प्रधानमंत्री मोदी : खन्ना

होशियारपुर 12 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी अपने परिवार की तरन देशवासियों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा की पेट्रोल, डीजल और अन्य एनर्जी स्रोत हर घर,...
Translate »
error: Content is protected !!