सतलुज दरिया में डूब रहे 14 वर्षीय भांजे को बचाने मामा दरिया में कूदा , दोनों डूबे

by

काठगढ़ :   रोपड बाइपास के निकट पुलिस चौकी के पीछे प्राचीन धार्मिक स्थान पीर बाबा बदंली शेर पर वीरवार को स्व. संत बाबा केयर सिंह की बरसी मनाई जा रही थी और दूर-दूर से अलग-अलग शहरों से श्रद्धालु इस स्थान पर सजदा करने अपने परिवारों के साथ पहुंचे हुए थे।  इसको लेकर खरड़ शहर से भी एक परिवार वहां पर दर्शन करने पहुंचा हुआ था।

ऐसे हुआ हादसा  :   धार्मिक स्थान बिल्कुल सतलुज दरिया के किनारे पर होने के कारण लोग गर्मी के बचाव को लेकर नहा भी रहे थे। यह 14 वर्षीय बच्चा अंश वालिया पुत्र राज वालिया सन्नी इनकवेल खरड़ का रहने वाला था, वह भी पानी में नहाने लगा तो वह डूब गया। उसका मामा रमन कुमार आयु 34 साल वासी सेक्टर 38 चंडीगढ़ उसको बचाने के लिए पानी में कूद गया, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाया और वह भी डूब गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10 जिलों में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई – चिट्टे के साथ परिवार के चार लोग गिरफ्तार, साढ़े छह किलो चरस बरामद,एक करोड़ की संपत्ति जब्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। 10 जिलों में की गई कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर 18 घोटाले करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा : शराब दुकानों की नीलामी और भूमि खरीद में घोटाला होने का जयराम ठाकुर ने किया दावा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सौंपा ज्ञापन एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को जहां बिलासपुर में समारोह मनाया, वहीं शिमला में भाजपा ने...
article-image
पंजाब

पंजाब में जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी पदों के लिए आवेदन शुरू

चंडीगढ़ ; पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी (ग्रुप-ए) के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 3 नवंबर 2025 तक ppsc.gov.in पर आवेदन कर...
Translate »
error: Content is protected !!