सत्ता लोभ में जयराम ठाकुर कर रहे जनादेश का अपमान: बाली

by

  एएम नाथ। शिमला, 22 मार्च :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सत्ता के बिना मछली की तरह छटपटा रहे हैं। वे सत्ता लोभ में जनादेश का अपमान कर रहे हैं। बाली ने शुक्रवार को यहां कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया, लेकिन नेता प्रतिपक्ष इस जनादेश को पचा नहीं पा रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के गठन के बाद से ही भाजपा नेता ऑपरेशन लोट्स की बात बार-बार खुलेआम दोहरा रहे हैं और वर्तमान राज्य सरकार को अस्थिर करने की साज़िश रच रहे हैं।

बाली ने कहा कि जयराम ठाकुर को सत्ता लोभ छोड़कर जनादेश को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए और पूरे पांच साल एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पूरी तरह से टिकाऊ है और भाजपा की कोई भी साज़िश कामयाब होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार अपने पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी। बाली ने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए भाजपा नेता सभी मर्यादाएं भूल कर धन-बल का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक सच्चा कांग्रेसी कभी बिकाऊ नहीं होता और बिकने वालों को हिमाचल प्रदेश की जनता कभी माफ़ नहीं करती है। हिमाचल प्रदेश के लोग मेहनतकश है और ईमानदारी की रोटी खाते हैं, लेकिन कभी भी अपने ईमान का सौदा नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक साधारण परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री के पद पहुंचे हैं। अपने जीवन के पैंतीस वर्षों तक उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है और बहुत सी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हर साज़िश और चुनौती का मुक़ाबला करने में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सक्षम हैं और सभी विधायक उनके साथ हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश हित में लिए निर्णयों से आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य की ओर अग्रसर हिमाचल: उप मुख्यमंत्री

रोहित राणा। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित ढली बस अड्डे का लोकार्पण के अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने बस अड्डे के निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को 4.04 रुपए प्रति यूनिट सब्सिडी देने की अधिसूचना जारी : किसानों को सस्ती बिजली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

एएम नाथ। शिमला :  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री व मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा उद्योग, श्रम एवं रोजगार व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के हरिपुरधार में हुए बस हादसे के घटना स्थल का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री ने घटना स्थल का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर

विद्यार्थी परिषद के 46 में प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए जय राम ठाकुर एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!