सत्ती ने 60 लाख की सिंचाई योजना का किया शुभारंभ, 31 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित सतपाल सिंह सत्ती ने कुल 1.06 करोड़ रुपए के शिलान्यास व उद्घाटन किए

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार कलां में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना से किसानों की 31 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। परियोजना के तहत 11 हौदियों, एक मुख्य टैंक, पंपिंग मशीनरी तथा पाइप लाइन का कार्य किया गया है।
परियोजना के संबंध में जानकारी देते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सिंचाई परियोजना से सैंकड़ों किसानों को फायदा होगा तथा उनकी आय में बढ़ौतरी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रयासरत है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान एफसीआई के माध्यम से पूरे प्रदेश में किसानों से 1 लाख क्विंटल से अधिक रिकॉर्ड गेहूं खरीदा गया, ताकि उन्हें कर्फ्यू के दौरान बाहरी प्रदेशों में न जाना पड़े और वह अपनी फसल का अच्छा दाम घर-द्वार के नजदीक ही हासिल कर पाएं। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपए भी बैंक खातों में डाले हैं, जिससे राज्य के 9 लाख से अधिक किसानों का फायदा मिला है।
नंगड़ा में किए 46.50 लाख के भूमि पूजन
सतपाल सिंह सत्ती ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ा में हॉल, बरामदा व सीढ़ियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया, जिस पर 40 लाख खर्च होंगे। साथ ही प्राथमिक पाठशाला नंगड़ा में 6.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो कमरों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया।
सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में अच्छी व गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है और आधुनिक भवन बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊना विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार पर्याप्त धन भेज रही है और इस धन से गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने ऊना की खुले दिल से मदद करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिप सदस्य अशोक धीमान, ग्राम पंचायत नंगड़ा की प्रधान अनु कुमारी, पूर्व प्रधान मलकीयत चंद, अधिशाषी अभियंता नरेश धीमान, उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार, हरमेश प्रभाकर, एसडीओ होशियार सिंह भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल की उम्र में बेटी को मिलेंगे 71 लाख : उठाए सरकार की इस योजना का लाभ

अगर आपके घर में भी बेटी है और आपकों उसके भविश्य की चिंता सता रही तो अब आप बेफ्रिक हो जाएं क्योंकि सरकार ने आपकी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए एक योजना लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेहल और तरेहल में प्रदेश सरकार के शिवा प्रोजेक्ट में अमरूद के पौधों के कलस्टर का मंत्री जगत सिंह नेगी ने निरक्षण किया

बैजनाथ 18 दिसंबर :- राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के सेहल और तरेहल में प्रदेश सरकार के शिवा प्रोजेक्ट में अमरूद के पौधों के कलस्टर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा हुआ कानून, सदन में संशोधन विधेयक पारित

शिमला, 5 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश आबकारी संशोधन विधेयक वीरवार को विधानसभा में पारित हो गया। इस विधेयक में अवैध शराब बनाने और इसके अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पहले से अधिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चिंतपूर्णी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नव कालिया ने विधिवत रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!