सत्ती ने आज बचत भवन ऊना में मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाभार्थियों को लगभग चार लाख रूपये चैक वितरित किए

by
ऊना  : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बचत भवन ऊना में मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाभार्थियों को लगभग चार लाख रूपये चैक वितरित किए। सत्ती ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से जरुरतमंद गरीब परिवारों, बेटियों की शादी के लिए, दुर्घटना या बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को राहत राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें हिम केयर योजना बड़ी संख्या में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कर रही हैं।
सत्ती ने कहा कि हिम केयर योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार 5 सदस्यों वाले परिवार को 5 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है। अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख रुपए तक के इलाज का खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है। परिवार के सभी सदस्य इसमें पात्र हैं और आयु सीमा की कोई शर्त नहीं है। स्कीम में 1800 उपचार प्रक्रियाएं कवर की जा रही हैं और इसमें डे केयर सर्जरी भी शामिल हैं। रोगी को अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलैस सेवा मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष में हिमकेयर योजना के तहत लोगों के ईलाज पर लगभग एक सौ बीस करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा केन्द्रीय सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना चलाई गई है जिसके के तहत लगभग 10 करोड़ लोगों के कार्ड बना गए हैं जिन्हें निशुल्क उपचार प्रदान किया गया है। उन्होंने पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया और कहा कि अपने आसपास अन्य जरुरतमंद लोगों को भी इन योजनाओं बारे बताएं।
इस अवसर पर नगर परिषद, ऊना की अध्यक्षा पुष्पा देवी, मैहतपुर-बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष एमसी ऊना पवन कपिला, जिला महामंत्री ऊना राजकुमार पठानिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऊना खामोश जैतक, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सैणी, बलविंद्र नत्थू, सुखविंद्र सांगरा, रूपेंद्र देहल, हरमेश प्रभाकर व मोनू सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की शह पर काम कर रहे हैं शिमला के पूर्व एसपी : जयराम ठाकुर

अनुशासनहीनता की हदें पार करने पर भी नहीं कर रही है कार्रवाई एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में कहा कि शिमला के पूर्व एसपी जो भी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

खैरा को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा: खैरा की ग्रिफ्तारी के बाद कांग्रेस खुलकर खैरा के समर्थन में , नेता प्रतिपक्ष बाजवा और प्रदेश अध्यक्ष राजा बड़िंग ने आप सरकार हमला, शिरोमणि अकाली दल ने भी गिरफ्तारी की निंदा की

चंडीगढ़ : पंजाब के भुलथ से कांग्रेस के किसान सैल के अध्यक्ष व विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को सुबह पांच वजे चंडीगढ़ स्थित निवास से जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था । पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक एवं सांस्कृति आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने हेतु एमओयू साइन

राजकीय महाविद्यालय सलूणी व राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य हुआ समझौता एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी तथा राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य आज शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव कार्यक्रम से राष्ट्रीय स्तर पर युवा सोच को मंच :  नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा किया जाएगा जिला स्तर पर जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव का आयोजन

शिमला 13 फरवरी – नेहरू युवा केंद्र शिमला ,युवा मामले विभाग भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव का आयोजन किया जाता है । इसका आयोजन तीन चरण में किया जाता है...
Translate »
error: Content is protected !!