सत्ती ने प्राथमिक पाठशाला गलुआ में 15 लाख से पूर्ण हुए सौंदर्यीकरण कार्य और नव निर्मित कमरे का किया लोकार्पण

by
ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद, ऊना के वार्ड नंबर 3 स्थित गलुआ में एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए विभागाधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गलुआ में नवनिर्मित कमरे, स्मार्ट क्लासरुम और सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस कार्य पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकारी स्कूलों की ओर विद्यार्थियों को आकर्षित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं व वातावरण प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बना कर बच्चों को आधुनिक तरीके से पढा़ई करवाई जा रही है, ताकि विद्यार्थी विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकें। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पाठशाला, गलुआ में 3.64 लाख से मरम्मत का कार्य भी किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय गर्ल्ज़ स्कूल में 44 लाख रुपये से स्मार्ट क्लासरुम सहित सौंदयीकरण का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि 8.44 करोड़ से निर्माणाधीन ब्वायज़ स्कूल का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि ऊना शहर व साथ लगते कस्बों को बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्षा जल निकासी योजना पर कार्य शुरु हो गया है। इसका लगभग 42 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना है जिसमें से 22.48 करोड़ रुपये पहली किश्त के रुप में प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 84 पौडियों के सामने लोगों की जमीन को सुरक्षित करने लिए डंगे का निर्माण भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 3 में आदर्शनगर से लालसिंगी तक 8.42 लाख से नाले का निर्माण किया जा रहा है। गांविंदनगर में 5 लाख से नाले व सड़क का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा तीन लाख रुपये व्यय करके बिजली के खंभों को सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे स्थानों पर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि चिंल्ड्रन वैली स्कूल से अरविंद मार्किट से होते हुए मेन रोड तक नाले पर स्लैब का कार्य किया जा रहा है साथ ही शमशान घाट में पानी की समस्या का हल किया गया है।
सत्ती ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में हड्डी रोग से पीड़ित रोगियों की सुविधा के लिए 28 लाख रुपये लागत की सीआरएम मशीन, 22 लाख रुपये से लेप्रोस्कॉपी मशीन और 28 लाख रुपये से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। इससे लोगो को काफी राहत मिली हैं। अस्पताल परिसर में लोगों की सुविधा के लिए 10 लाख रुपये खर्च करके भव्य पार्क जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि 20 करोड़ से मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है जिसे अगले दो माह में पूर्ण करके जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 8 करोड़ रुपये से ट्रॉमा सैंटर और 8.54 करोड़ से न्यू ओपीडी ब्लॉक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यू ओपीडी बनाने से आम और छोटी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को काफी लाभ होगा।
सतपाल सत्ती ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला, गलुआ के खेल मैदान की चारदीवारी के लिए 19.98 लाख रुपये का एस्टीमेट सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। इस मौके पर स्कूल में नए शौचालयों की मांग पर सत्ती ने इनके निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने को कहा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, शहरी इकाई अध्यक्ष जनक राज खजांची, प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल, डाईट देहलां के प्रिंसीपल देवेन्द्र चौहान, पीटीएफ विनोद कुमार, एचटी कंचन राणा, सोशल मीडिया जिला संयोजक वरुण मेहन, वार्ड नंबर 3 के पार्षद बलविंदर नाथू, उर्मिला देवी, इंदू बाला, कैप्टन चरणजीत सिंह, डॉ सुभाष, छिन्दर पाल, सुखविंदर काला, सुखविंदर संगरा, गुरदेव कौर, रजनी ठाकुर, संदीप शर्मा, विनोद पुरी, राम किशन सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शादी से पहले दुल्हन लापता – दुल्हन को दिया शादी का खर्च, 150 बारातियों के साथ इंतजार करता रहा दुबई से लौटा दूल्हा

चंडीगढ़ :   विवाह के लिये दुबई से आए एक व्यक्ति और उसके साथ 150 बारातियों को उस समय झटका लगा जब वे पंजाब के मोगा पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दुल्हन गायब है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित विकासात्मक परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरे करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर अपने विभागों की परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को इनका अधिक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढाबा में गोलीकांड : दोनों आरोपी गिरफ्तार, कमरे से देसी कट्टा, कारतूस भी बरामद

मंडी :  मंडी के समीप पुलघराट में बीती शुक्रवार रात हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर के दो सगे भाइयों को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों बल्ह घाटी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का दो दिवसीय चंबा दौरा, नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

पार्किंग और विश्राम गृह का करेंगे निरीक्षण, जिला को मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात चंबा में निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लेंगे मुकेश अग्निहोत्री एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...
Translate »
error: Content is protected !!