सत्ती ने सनोली स्कूल को दिए पौने तीन लाख के खेल मैट

by

ऊना, 15 सितंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ऊना विधानसभा क्षेत्र के सनोली गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए लगभग पौने तीन लाख रुपये लागत के कबड्डी खेल के मैट प्रदान किए। इसके अलावा वाॅलीबाल व कबड्डी खेलों के लिए छात्रों को खेल सामग्री व किटें भी वितरित की गई। इस मौके पर प्रो कबड्डी स्टार सुरेन्द्र सिंह विशेष रुप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों में शैक्षणिक ही नहीं खेल गतिविधियों की दिशा में भी सुधार किया जा रहा है। जिला के विभिन्न स्कूलों में खेलों के मैट के साथ-साथ खेल सामग्री प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उन पर ही देश की उन्नति व विकास निर्भर करता है। बच्चों को अपनी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करना चाहिए। नशों से दूर रहकर खेल गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। प्रो कबड्डी स्टार सुरेन्द्र सिंह की मिसाल देते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि प्रो कबड्डी सीज़न आठ में उनकी 55 लाख रुपये की बोली लगाई गई है जो हम सब के लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कबड्डी के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। इनमें सनोली से सतनाम सिंह जिन्होंने खेलो इंडिया खेलो में 2018, 2019, 2020 में तीन कांस्य मैडल जीते। इसके इलावा जगरूप सिंह मलूकपुर, दिनेश द्विवेदी और अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रावमापा सनोली के नए कमरों के निर्माण के लिए 80 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई थी। उसमें से 43 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं और शीघ्र ही इन कमरों का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। स्कूल द्वारा खेल मैदान में बास्केट बाल के कोर्ट की मांग करने पर सतपाल सिंह सत्ती ने आश्वासन दिया कि इस बारे संबंधित विभाग से बात करके यथासंभव कार्यवाही की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में कबड्डी का एक फ्रेडली मैच भी करवाया गया।
इस अवसर पर प्रो-कबड्डी खलाड़ी सुरेन्द्र सिंह, भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, बीजेपी ऊना सचिव राजेश कौशल, सनोली स्कूल के प्रधानाचार्य गुरबचन लाल धीमान, प्रधान सनोली जसवीर कौर, प्रधान मजारा कुलदीप संधू,, प्रधान बीनेवाल पूना सुखराज कौर, उपप्रधान मजारा सतवीर शोकर, उपप्रधान मलूकपुर तरसेम सिंह, उपप्रधान वीनेवाल पूना जीत सिंह, पूर्व प्रधान मलूकपुर हरदयाल सिंह, पूर्व प्रधान बीनेवाल अमरीक ढिल्लों, रामकेश सिंह, मास्टर शिव धीमान, करनैल सिंह रक्कड़, गुरमीत सिंह, दिलबाग सिंह, तरसेम हीर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष महेश मंगू और ललित रीहल, पवन दीवान, हरबंस मलूकपुर, अनिल गौतम, संतोख दुड़का सहित उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को कोर्ट ने 1 अप्रैल तक फिर भेजा ईडी के रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और दोबारा रिमांड की मांग की। जिसपर फैसला सुनाते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की किन्नौर की महिलाओं के लिए 1500 रुपये की घोषणा, रिकांग पियो में भू-तापीय हीटिंग व्यवस्था

तरांडा टनल के लिए 8 करोड़ रुपये, पॉलिटेक्निक कॉलेज को रोहड़ू से उरनी स्थानांतरित करने की घोषणा श्रेणी-1 व श्रेणी-2 के अधिकारियों के 3 प्रतिशत वेतन स्थगन को वापस लेने की घोषणा गैर-राजपत्रित पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने नई दिल्ली में की एनएचपीसी के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा, पाँगी में एनपीएचसी के डुग्गर व भरमौर में एनएचपीसी चरण दो और तीन के प्रभावितों को दिया जाए रोजगार एएम नाथ। दिल्ली : भरमौर-पांगी के विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान टैक्सटाईल में अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित

ऊना  : मैसर्जं महावीर स्पीनिंग मिल लिमेटेड यूनिट वर्धमान टैक्सटाईल बद्दी द्वारा अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!