सत्ती से पानी की समस्या को लेकर मिला अरनियाला का प्रतिनिधिमंडल

by

ऊना: ऊना जिला की पंचायत लोअर अरनियाला का एक प्रतिनिधिमंडल पानी के स्टोरेज़ टैंक की समस्या को लेकर आज यहां छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि स्टोरेज टैंक न होने के कारण पंचायत में पीने के पानी की आपूर्ति सीधे नलकूप से घरों को की जा रही है जिससे पानी में रेत आ रही है। इसके अलावा पानी का प्रेशर कम होने के कारण घरों में रखी टंकियों में नहीं चढ़ पा रहा है। जल भंडारण टैंक की सुविधा न होने के कारण पानी की क्लोरिनेशन भी नहीं हो पा रही है, जिससे बीमारियों का भय बना हुआ है। सतपाल सत्ती ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही जल भंडारण टैंक का निर्माण कर लोगों की समस्या का निदान किया जाएगा।
सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के हर घर में स्वच्छ जल पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 2,15,509 घरों में पेयजल के कनेक्शन लगाए गए हैं। प्रथम चरण में 2896.45 करोड़ रुपए की लागत से 327 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर घर को पीने का साफ पानी मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केंद्रीय बजट में वर्ष 2022 तक हर परिवार को घर और वर्ष 2024 तक हर घर को पानी उपलब्ध कराने का वादा किया है।
इस अवसर पर अशोक कुमार धीमान सदस्य जिला परिषद, अजीत कुमार उप प्रधान, बलविंद्र कौर वार्ड सदस्य, जगीर सिंह सैणी, तिलक राज सैणी, रणबीर सैणी, एमएल कालिया सहित अन्य स्थानीय व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित करेंगे राहत राशि : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढ़ार क्लस्टर के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत ‘संस्कृति–2025’ थीम पर धूमधाम से आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बोले, 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतू सरकार द्वारा प्रदान की जाती है आर्थिक सहायता- महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 25 मई – बारिश तथा आगजनी सहित किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा प्रशासन के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को राहत राशि सहायतार्थ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न : 23 कृषि प्रसार अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

प्रतिभागियों को बिलासपुर में ग्रीनहाउस, टिशू कल्चर लैब और फ्रूट कैनिंग यूनिट का करवाया गया भ्रमण सुंदरनगर, 30 दिसंबर 2023। कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेज़-ll के सौजन्य से 5...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के हितों पर सरकार का फोकस …सीएम सुक्खू बोले, कर्मचारी हितों से कभी नहीं किया समझौता

प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत के संकेत, कॉम्प्लेक्स प्रणाली की होगी समीक्षा एफआईआर और जांच वापसी का ऐलान चौड़ा मैदान में गरजे मुख्यमंत्री सुक्खू, जेबीटी को टीजीटी पदोन्नति और स्कूलों में खेल गतिविधियां बहाल...
Translate »
error: Content is protected !!