सत्संग में जा रहे श्रद्धालुओं की कार नदी में गिरी : 2 लोगों की मौत, 2 घायल… 10 साल का बच्चा बहा

by

एएम नाथ। शिमला :  नेरवा के जमराड़ी क्षेत्र के पास स्कॉर्पियो गाड़ी सालवी नदी में जा गिरी। जिसमें पंजाब के 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। एक 10 साल का बच्चा नदी में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चे की तलाश की जा रही है। हादसा नेरवा के जमराड़ी क्षेत्र के पास हुआ। सभी लोग सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नेरवा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम नेरवा में टंडोरी और बथाल के बीच स्कॉर्पियो गाड़ी (PB-32G 8768) सालवी नदी में जा गिरी। गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। हादसे में नवांशहर के रहने वाले गुरमेल लाल और कुमार सुचि नाम के व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जबकि, बलविंदर कौर और केशव कुमार गंभीर रूप से घायल मिले। जब लोग उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने लगे तो उन्होंने बताया कि बलविंदर का 10 साल का बेटा नदी में बह गया है।  लोगों ने आसपास नदी में बच्चे की तलाश की, लेकिन रात को अंधेरा होने और पानी का बहाव ज्यादा होने की वजह से उसका कोई सुराग नहीं लगा। घायल लोगों को तुरंत नेरवा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मृतकों के शव भी मॉर्च्युरी में भिजवा दिए। सभी लोग कुपवी के धार चांदना में सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

DSP सुशांत शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। 4 लोगों को रेस्क्यू कर नेरवा अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है और 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक महिला भी है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें नदी में बहे बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Poet Thakur Das Aidil’s

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 7 : The poetry book ‘Dalitnama’ by the late renowned poet Thakur Das Aidil of village Mahimdanwal Kalan was formally released by noted children’s literature author Baljinder Maan at a special ceremony...
article-image
पंजाब

किसान को 5000 रुपए जुर्माना : गढ़शंकर के गांव एमा मुगलां में धान की पराली को आग लगाने वाले किसान को किया गया

एस.डी.एम गढ़शंकर ने पुलिस, कृषि विभाग व बी.डी.पी.ओ कार्यालय की टीम के साथ गांव का दौरा कर किसानों को किया जागरुक गढ़शंकर , 06 अक्टूबर:   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर बीते दिन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

छात्राओं के साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को सुनने अर्की स्कूल पहुंचे राज्यपाल प्रधानमंत्री की सीख को हमेशा याद रखेंः शुक्ल

एएम नाथ।   अर्की :   राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन ज़िले के अर्की उपमण्डल के तहत स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। राज्यपाल ने यहां विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!