सद्भावना दिवस पर DC जतिन लाल ने दिलाई सामाजिक सद्भाव एवं एकता की शपथ

by

रोहित भदसाली। ऊना, 20 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने आज (मंगलवार) सद्भावना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सद्भाव एवं एकता की शपथ दिलाई। उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उपायुक्त जतिन लाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा के आधार पर भेदभाव किए बिना देश की भावनात्मक एकता और सद्भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे हिंसामुक्त समाज बनाने के साथ एक-दूसरे की सहायता में तत्पर रहें और नेक कार्य करते हुए समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर, सीपीओ संजय सांख्यान, डीआरओ अजय सहित उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सद्भावना शपथ ग्रहण की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. नरेश कुमार भूम्बला ‘भारत रत्न सम्मान’ व ‘पद्म श्री सम्मान’ से सम्मानित : मानवाधिकार और समाज सेवा के लिए डॉ. नरेश कुमार भूम्बला को मिला सम्मान

गढ़शंकर (भारद्वाज) : सामाजिक सरोकारों और मानवाधिकारों के संरक्षण में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला को दिल्ली में आयोजित एक समागम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

86520 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान : देहरा उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान कर्मियों ने संभाला मोर्चा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :  देहरा में विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा पोलिंग पार्टियां ने अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। रिटर्निंग अधिकारी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खराब हो सकता है माहौल : केंद्र की चंडीगढ़ प्रशासन को चेतावनी हरियाणा विधानसभा भवन के लिए जमीन ट्रांसफर को लेकर

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के लिए नया भवन बनाने के लिए जमीन ट्रांसफर के मुद्दे पर केंद्र सरकार भी अब हाथ खींच रहा है। गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को चेताया है कि यह मुद्दा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी लिमिटेड, चमेरा-II पावर स्टेशन द्वारा जिला चम्बा में स्वच्छ पेयजल की दिशा में ऐतिहासिक कदम

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय चम्बा में आर.ओ. वॉटर प्यूरीफायर का उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल...
Translate »
error: Content is protected !!