सनी देओल का टिकट कटा, हंस राज हंस दिल्ली की जगह अब फरीदकोट से भाजपा ने उतारा मैदान में : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आठवीं सूची की जारी

by

अजायब सिंह बोपाराय / चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। जिसमें पंजाब की छह और पश्चिम बंगाल की दो और ओडिशा की तीन, लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इस सूची में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह दिनेश सिंह बब्बू को टिकट दिया गया है। इसके अलावा दूसरे दलों से आए सांसदों को भी टिकट दिया गया है। जिसमें जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, पटियाला से परनीत कौर को टिकट दिया गया है। इसके इलावा अमृतसर अमृतसर से तरनजीत सिंह संधू को तो दिल्ली की जगह इस बार हंस राज हंस को फरीदकोट से टिकट दी गई है।
भाजपा ने अब तक 414 उम्मीदवारों का एलान : भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 414 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला एएसआई को जमानत देने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया इन्कार : डेटिंग एप से लोगों को फंसाने, होटल में बुलाने और फिर दुष्कर्म का फर्जी मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर वसूली करने के मामले में आरोपी

चंडीगढ़  : हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय समाज अक्सर सांस्कृतिक ताने-बाने के चलते महिला के कहे पर भरोसा करता है जबकि कुछ गलत इरादे वाली महिलाएं इसका फायदा उठाती हैं और इसे हथियार की...
article-image
पंजाब

Jatinder Singh Lali Bajwa Pays

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/ July 20  ; Following his appointment as the District Urban President and Core Committee Member of the Shiromani Akali Dal, Jatinder Singh Lali Bajwa paid obeisance at the historic Gurdwara Shahidan Ladhéwal...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइसेंस के बगैर न हो तंबाकू उत्पादों की बिक्री : DC अमरजीत सिंह

शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूके स्टडी वीज़ा के लगातार अच्छे नतीजे आ रहे हैं : कनवर अरोड़ा

नवांशहर। कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि जिन छात्रों का बारहवीं के बाद 4-5 साल का गैप पड़ चुका है, किसी भी स्ट्रीम में आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल, किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!