सब इंस्पेक्टर 300 गें हेरोइन व ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार : पाकिस्तान से आए नशे को करवाता था सप्लाई

by

जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित पुलिस अधिकारी अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते हुए कथित रूप से नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क में शामिल है। सूचना के आधार पर एसपी (इन्वेस्टिगेशन) रिपुतापन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।।सूत्रों के मुताबिक, आरोपी से जुड़ा एक अहाता झबाल के निकट स्थित था, जहां छापेमारी के दौरान लगभग 300 ग्राम हेरोइन और कथित ड्रग मनी बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने साहिब सिंह को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सब-इंस्पेक्टर पर पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को पंजाब सहित अन्य राज्यों तक पहुंचाने में मदद करने का संदेह है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बरामदगी, गिरफ्तारी और मामले के अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि तथा आगे की कानूनी कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भवानीपुर में बीएमसी वेरका डेयरी में हैल्पर पर तेजधारों हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के आरोप में पांच पर हत्या की कोशिश व अन्य आरोपों तहत मामल दर्ज

गढ़शंकर ।  गांव भवानीपुर में वेरका बीएमसी डेयरी पर कार्यारत युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने हत्या की कोशि करने व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रोफेसर ने किया रेप, ग्रिफ्तार, 376 के तहत केस दर्ज : धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस के प्रोफेसर ने छात्रा को होटल बुलाया और किया रेप

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शिक्षक के पेशे को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर स्थित कैंपस में पीएचडी की...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मेयर सुरिंदर कुमार ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज होशियारपुर, 15 अगस्त: नगर निगम होशियारपुर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मेयर नगर निगम मेयर सुरिंदर कुमार की...
article-image
पंजाब

देश के लोकतंत्र को बचाने का आखिरी अवसर हैं ये चुनाव: सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 18 अप्रैल: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव आखिरी अवसर हैं। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!