सब-इंस्पेक्टर को 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ विजिलैंस ने किया गिरफ्तार

by

जालंधर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई जालंधर जिले के गोराया थाना क्षेत्र के गांव गोहावर निवासी एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोप था कि एसआइ अमनदीप सिंह परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामले में फंसाने और उनकी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकियां दे रहा था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपित पुलिस अधिकारी पहले ही विभिन्न मौकों पर उससे 6.50 लाख रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। इसके अलावा उसकी भाभी का नाम मामले में शामिल न करने के बदले 2 लाख रुपये की और मांग की जा रही थी। महिला ने रिश्वत मांगने से संबंधित बातचीत भी रिकॉर्ड कर रखी थी, जिसे उसने विजिलेंस अधिकारियों को सौंप दिया। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो यूनिट कपूरथला ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर जाल बिछाया। योजना के तहत आरोपित एसआइ को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। विजिलेंस टीम ने मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरहद पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : अमृतसर से दो गिरफ्तार, छह आधुनिक हथियार बरामद

एएम नाथ। अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पाकिस्तान आधारित...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर स्कूल के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर स्कूल खेल विकास कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह ने किया सम्मानित।

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ज़िला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा तथा खेल कॉर्डिनेटर  जगजीत सिंह की देखरेख में वर्ष 2023-2024 तथा 2024-2025 के खेल इनाम वितरण समारोह स. स. स. बागपुर सतौर में करवाया गया। इसमें विद्या...
article-image
पंजाब

ओमीक्रोन से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें : अपनीत रियात

होशियारपुर: 31 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती अपनीत रियात आईएएस ने जिला वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष 2022 जिले के सभी निवासियों के लिए खुशी और उल्लास...
Translate »
error: Content is protected !!