सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, 3 माह बाद थी रिटायरमेंट

by
जालंधर  : विजिलेंस ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते एक एसआई को गिरफ्तार किया है। एसआई सुखराज सिंह कमिश्नरेट पुलिस में तैनात था। विजिलेंस ने उसकी गिरफ्तारी दिखा दी है। डीएसपी विजिलेंस सुखदेव सिंह ने बताया कि अजनाला के रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यक्ति की शिकायत पर यह कारवाई की गई।
उन्होंने कहा कि सुखराज सिंह ने नशा के केस में एक वाहन और दो मोबाइल छोड़ने के लिए पैसों की मांग की थी। हालांकि चर्चा यह भी है कि मामला जम्मू का था और एसआई विभाग से कोई खर्चा न मिलने के कारण उक्त लोगों से खर्चा मांग रहा था। यह दोनों भाई बीएसएफ में भी है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगा कर एसआई को 30 हजार की रकम साथ वर्कशॉप चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीन माह बाद सुखराज राज की रिटायरमेंट भी थी। इस एसआई को एक एनकाउंटर दौरान गोली भी लगी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देश में फिर होगा बड़ा किसान आंदोलन – मोदी सरकार कलयुगी प्रोफेशनल सरकार : राकेश टिकैत का ऐलान

खनौरी बार्डर : पंजाब-हरियाणा के खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणाव्रत आज  अठारहवें दिन भी जारी रहा। उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की ‘लैंड पूलिंग नीति’ के खिलाफ भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री सोमप्रकाश व अनीता सोमप्रकाश की अगुवाई में किया विरोध प्रदर्शन

सोमप्रकाश बोले : लैंड पूलिंग एक्‍ट से खत्म हो जाएगी किसानी सैंकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने किया आप पार्टी का विरोध,जमकर हुई नारेबाजी रेस्ट हाउस से लेकर एसडीएम कार्यालय तक निकाला रोष मार्च...
Translate »
error: Content is protected !!