सब इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिस जवान ससपेंड : वर्दी पहनकर चंडीगढ़ के एक ठेके से हिमाचल के 4 पुलिस जवानों ने खरीदी शराब की पेटी और अपनी गाड़ी में राखी

by

एएम नाथ। चंडीगढ़/ सोलन :  हिमाचल के सोलन जिले के 4 पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस जवानों  ने वर्दी पहनकर चंडीगढ़ के एक ठेके से शराब की पेटी खरीदी और अपनी गाड़ी में डाली थी। यह जवान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को एस्कॉर्ट करने के लिए चंडीगढ़ गए थे। सोलन के एसपी गौरव सिंह ने इन जवानों के सस्पेंशन की पुष्टि की है।  वर्दीधारी पुलिस जवानों का ठेके पर शराब खरीदने से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद सोलन के एसपी गौरव सिंह ने इसकी जांच करवाई। जांच में वीडियो सही पाया गया। इसके बाद एसपी गौरव सिंह ने सब इंस्पेक्टर समेत चारों जवानों के खिलाफ कार्रवाई कर विभागीय जांच के आदेश दिए।

सूत्रों के मुताबिक, काले रंग की स्कॉर्पियो में चंडीगढ़ गए 2 जवान कोलर बटालियन में तैनात हैं। जबकि, 2 कर्मी सोलन पुलिस के हैं।   पुलिस वालों को करीब पौने 2 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इसमें दिख रहा है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की वर्दी में गाड़ी में 4 पुलिसकर्मी शराब की पेटी रखवा रहे हैं। चंडीगढ़ में शराब ठेके का एक कर्मी कंधे पर पेटी उठाकर लाता है और पुलिसकर्मियों के निर्देश पर गाड़ी में रखता है। इस दौरान 3 पुलिसकर्मी गाड़ी के पास और एक ठेके पर था। उस समय ठेके के सामने मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो शूट किया है। इसमें उस ठेके को भी दिखाया गया है, जिसमें से पुलिसकर्मियों ने शराब खरीदी है। इसके बाद पुलिसकर्मी गाड़ी में सवार होकर निकल जाते हैं।

 बीते शुक्रवार को  सस्पेंड किए गए जवान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एस्कॉर्ट करने चंडीगढ़ गए थे। मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला से हेलिकॉप्टर में दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलिकॉप्टर शिमला से उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह सड़क मार्ग से चंडीगढ़ तक गए। उन्हें एस्कॉर्ट करने के लिए सोलन से 4 जवान काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में चंडीगढ़ गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हो गए और जवान सोलन की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने चंडीगढ़ के ठेके से शराब खरीदी।  एसपी गौरव सिंह ने इस मामले में जानकारी दी है कि सब इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिस जवानों को प्रारंभिक जांच के बाद सस्पेंड किया गया है। में  उन्होंने बताया कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही चारों जवानों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चैयरमैन का वेतन सीधे 1 लाख रुपये बढ़ाया : आर्थिक संकट के बीच सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार आर्थिक संकट के बीच भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का वेतन एक लाख रुपये बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने हिमाचल भवन एवं अन्य...
article-image
पंजाब

कवि दरबार का आयोजन किया दोआबा साहित्य सभा ने : कवियों ने सामाजिक कुरीतियों एवं मातृ दिवस पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की

गढ़शंकर . दोआबा साहित्य सभा ने आज मेजर सिंह मौजी पुस्तकालय में कवि दरबार का आयोजन किया । जिसमें कवियों ने सामाजिक कुरीतियों एवं मातृ दिवस पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। जिसमें दोआबा साहित्य...
article-image
पंजाब

5 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 308 ग्राम नशीले पाऊडर के साथ 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

पटियाला : एसएसपी वरुण शर्मा ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि पटियाला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, गुरबंस सिंह बैंस, एसपी डी, पलविंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काली माता भनोता में कीर्तन पर झूमें भक्त

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत भनोता के काली माता मंदिर में कीर्तन मण्डली सेरु द्रड्डा की महिलाओं ने भक्तिमय भजनो से किया भक्तों को नाचने पर मजबूर गाँव सेरु से अनामिका शर्मा और कमल...
Translate »
error: Content is protected !!