सबसे साक्षर जिला होशियारपुर को होने का गौरव बुजुर्गों की महान सोच का नतीजा: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

by

पालदी स्कूल ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपना परचम लहराया : जय कृष्ण सिंह रोड़ी
माहिलपुर : होशियारपुर को सबसे शिक्षित लोगों का जिला होने का गौरव प्राप्त है और यह सम्मान 100 साल पहले यहां के बुजुर्गों की महान सोच का परिणाम है। यह बात पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज संत अतर सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालदी के 100वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही।डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी व अन्य हस्तियों की मौजूदगी में आयोजित इस शताब्दी समारोह के अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव पालदी के बुजुर्गों द्वारा 100 साल पहले स्थापित शिक्षण संस्थानों के कारण आज होशियारपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जिला है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के विद्यार्थियों ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यहां के एन आर आई परिवार विदेशों में तरक्की की बुलंदियों को छूने बावजूद आज भी अपनी माटी से जुड़े हुए हैं, जो हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यहां से गए एन आर आई भाइयों ने सिंगापुर और कनाडा में भी पालदी गांव बसाए हैं। उन्होंने स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की और कहा कि ऐसी संस्थाओं को आर्थिक रूप से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि गांव पालदी की इस संस्था ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि यहां की फुटबॉल टीम हर साल पंजाब में पहले नंबर पर आती है और यहां की फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा कल्याण ने विदेशों में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि एन आर आई भाइयों का यह गांव उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष डा. राज कुमार चबेवाल, सांसद दिल्ली हंस राज हंस, विधायक मध्य प्रदेश सूडन पाठक, पूर्व विधायक कंवर संधू, एस डी एम प्रीतिंदर सिंह बैंस, डी एस पी दलजीत सिंह, नायब तहसीलदार अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह मिन्हास, यदविंदर सिंह मिन्हास, लखा सिंह पालदी, सतविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, उजागर सिंह बंगा के अलावा बड़ी संख्या में एनआरआई परिवार, स्कूल प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत, स्कूल स्टाफ, छात्र और स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 साल किया इंतजार, बेटे ने कुछ इस तरह किया हिसाब बराबर – गैंगस्टर सोनू मोटा का कत्ल

अमृतसर :  गैंगस्टर रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की गोलियां मंगलवार शाम को मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का सीटीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आठ वर्षीय बच्ची रावी बंदेशा : कशमीर से कन्या कुमारी के लिए साईकल राइड पर

गढ़शंकर। आठ वर्षीय बच्ची रावी बंदेशा कशमीर से कन्या कुमारी के लिए साईकल राइड पर बेटी बचाओ के सलोगन के साथ बल्र्ड रिकार्ड बनाने निकली है। रावी बंदेशा रोजना अस्सी से एक सौ वीस...
article-image
पंजाब

अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ सयुंक्त किसान मोर्चा ने पोस्ट ऑफिस के किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

गढ़शंकर. 22 फरवरी: सयुंक्त किसान मोर्चा पंजाब के आह्वान पर किसान व किसान समर्थक स्थानीय शहीद भगत सिंह मेमोरियल पर जमा हुए और केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने पोस्ट ऑफिस...
article-image
पंजाब

धान की लिफ्टिग ना होने से नाराज किसानों ने गढ़शंकर में किया चक्का जाम : एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह दुआरा किसान नेताओं को आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त 

गढ़शंकर : 25 अक्टूबर – मंडियों से धान के लिफ़्टिंग और बारदाना की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने गढ़शंकर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर धरना लगाकर एक घंटा ट्रैफिक...
Translate »
error: Content is protected !!