सबूत है तो पेश करें वरना ख़ामोश रहें मुख्यमंत्री, पद की गरिमा का रखें ध्यान : जयराम ठाकुर जनसभा में जाकर पूर्व विधायक को कुट्टो कहना अराजक

by

जनसभा में जाकर पूर्व विधायक को कुट्टो कहना अराजकताअ

भिषेक मनु सिंघवी की हाई कोर्ट में दायर याचिका पर बोले नेता प्रतिपक्ष

हर्ष महाजन लाटरी से जीत गए हैं, उन्होंने राजसभा के सदस्य के रूप में शपथ भी ले ली है

जनहित और लोकतंत्र हित में नहीं होने पर सरकार के ख़िलाफ़ बोलना विपक्ष का धर्म

एएम नाथ। मण्डी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह “सुक्खू’ कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायकों के ख़िलाफ़ कर करे अनर्गल बयानबाज़ी को बंद करें। उनके पास अगर सबूत हैं तो उसे पेश करें अन्यथा अपने पद की गरिमा का ध्यान रखें, जिनके ख़िलाफ़ उन्होंने इस तरह के अनर्गल आरोप लगाए हैं उन्होंने ‘सुक्खू’ के ख़िलाफ़ मानहानि के नोटिस भी भेजे हैं और अन्य क़ानूनी कार्रवाई पर राय ले रहे हैं। जिससे आगे उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मुख्यमंत्री होकर ऊना के कुटलैहड़ में बीजेपी प्रत्याशी के लिए ‘सुक्खू’ ने जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया वह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण हैं। एक पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी के लिए उनके शब्द अराजकता फैलाने वाले हैं। इस तरह की बात देवभूमि के मुख्यमंत्री द्वारा कही जाना दुःखद है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार चाहती है कि विपक्ष उनकी हर कारगुज़ारी पर ख़ामोश बैठी रहे। यह नहीं हो सकता है, जब भी सरकार का जनहित से दूर होकर लोकतंत्र के नियमों के ख़िलाफ़ काम करेगी सरकार को रोकना, टोकना विपक्ष का धर्म है और हम वही धर्म निभा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता से झूठ बोला था इसलिए देवभूमि की जनता ने उन्हें बहुमत सौंपा था लेकिन मुख्यमंत्री जनमत नहीं सम्भाल पाए और चुने हुए जनप्रतिनिधियों की आलोचना और अपमान किया। उन सभी ने मुख्यमंत्री को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन मुख्यमंत्री समझ नहीं पाए और अभी भी वह हालत समझना नहीं चाह रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अभिषेक सिंघवी द्वारा हाई कोर्ट में जो भी बात कही ही, तकनीकी पहलुओं पर कोई भी सवाल उठाया गया हो लेकिन सत्य यही है कि भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में कांग्रेस के विधायकों ने मतदान किया और बीजेपी के पास 25 विधायक होने के बाद भी भाजपा को 34 वोट मिले, कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में अभिषेक मनु सिंहवी को भी बराबर वोट मिले। जिसके बाद नियमानुसार लॉटरी द्वारा हर्ष महाजन जीत गये। निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें जीत का सर्टिफिकेट दे दिया गया है और राज्य सभा के सदस्य के रूप में हर्ष महाजन की शपथ भी हो गई है। अभिषेक मनु सिंघवी को अपनी बात रखने का अधिकार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती को थप्पड़ मारने वाला कंडक्टर सस्पेंड : युवती ने कंडक्टर के खिलाफ महिला थाना कुल्लू में शिकायत दी

कुल्लू : हिमाचल रोडवेज ने युवती को थप्पड़ मारने वाले कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। कंडक्टर के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है। हिमाचल रोडवेज के आला अधिकारियों ने वायरल वीडियो फुटेज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाइयिथन गेम्स में प्रदेश और जिला के 50 बच्चों ने जीते पदक – DC जतिन लाल ने राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। ऊना, 21 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए हॉल में प्रथम राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुज गुप्ता को दिलाई नगर पंचायत अर्की पद के अध्यक्ष की शपथ : व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से आमजन की राहों को आसान बना रहे मुख्यमंत्री – संजय अवस्थी

 अर्की  : उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने आज मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पंचायत अर्की के नवनिर्वाचित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मई में भी बर्फबारी जारी : मनाली-लेह NH पर वाहनों की आवाजाही शुरू; 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

एएम नाथ।  शिमला :  सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बहाल कर दिया है। मंगलवार से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। उपायुक्त लाहुल...
Translate »
error: Content is protected !!