सभी नागरिक अपने और बच्चों के आधार अपडेट अवश्य करवाएं: ए.डी.सी

by

सेवा केंद्रों में बनवाए/अपडेट करवाए जा सकते हैं आधार कार्ड

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत सरकार की ओर से जारी किया गया आधार कार्ड नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका उपयोग पहचान, पते और आयु प्रमाण के तौर पर किया जाता है। यह दस्तावेज केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता करता है और देश के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की रीढ़ है।

इस संबंध में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि यूआईडीएआई नई दिल्ली से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार होशियारपुर जिले में 5 वर्ष से कम आयु के 55,120 बच्चों के आधार कार्ड अभी तक नहीं बने हैं। इसके अतिरिक्त, 5 से 18 वर्ष की आयु के 8,370 के आधार कार्ड नहीं बने है। इसके साथ ही 137623 लोगों के
अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट लंबित हैं।

उन्‍होंने यह भी बताया कि जिले के कई नागरिकों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं अथवा बायोमैट्रिक अपडेट नहीं है, जिसके चलते सरकारी या निजी सेवाओं का लाभ उठाते समय उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि अपने निकटतम सेवा केंद्र जाकर स्वयं और अपने बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट करवा लें, ताकि भविष्य में दस्तावेज़ी कार्यों या सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला आईटी मैनेजर करमजीत सिंह ने बताया कि होशियारपुर जिले के सभी सेवा केंद्रों पर आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध हैं। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मिनी सचिवालय स्थित सेवा केंद्र में आधार काउंटर कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, एसडीएम कार्यालय मुकेरियां, गढ़शंकर, तहसील टांडा, दसूहा व मिनी सचिवालय स्थित सेवा केंद्रों पर रविवार को भी आधार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रताप सिंह बाजवा की तीखी टिप्पणी: AAP सरकार पर गंभीर आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब के विपक्षी नेता, प्रताप सिंह बाजवा, ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए AAP सरकार और दिल्ली के नेतृत्व पर तीखा हमला किया है। उनका आरोप है...
article-image
पंजाब , समाचार

बब्बर खालिस्तान इंटरनेशनल के सदस्‍यों को करता था हथियार सप्‍लाई : रिंदा और अमरीका आधारित हैप्पी पासिया के अहम साथी को राजस्थान से एजीटीएफ ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ :   पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझे आपरेशन के दौरान पाक आधारित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और अमरीका आधारित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया...
article-image
पंजाब

संदीप जाखड़ व उनके समर्थकों ने यहां बेकार पड़ी बुर्जी पर किसानों का दर्द उजागर करती पेंटिंग भी बनाई

अबोहर I  आज सफाई अभियान के साथ-साथ पेंटिंग का काम भी किया जा रहा। आज अभियान के दौरान संदीप जाखड़ व उनके समर्थकों ने यहां बेकार पड़ी बुर्जी पर किसानों का दर्द उजागर करती...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra College of Law

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 15 :  Rayat Bahra College of Law student Karan Kaushal has brought pride to the institution by winning the ‘Best Delegate of Lok Sabha’ award at the Global Youth Conclave held at...
Translate »
error: Content is protected !!