सभी बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे, मतदाताओं के विवरण की जांच एवं सत्यापन

by
प्रशिक्षण कार्यशाला में दूसरे दिन मतदाता सूचियों के नवीनीकरण, नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और हटाने संबंधी जानकारी प्रदान की।
26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ स्तर अधिकारियों के लिए आयोजित की जा रही तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन सेक्टर 6 से 9 तक के बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
मास्टर ट्रेनर पूर्ण चंद ने कार्यशाला के दूसरे दिन उपस्थित सभी बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ स्तर अधिकारियों को मतदाता सूचियों के नवीनीकरण, नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मृत या किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने संबंधी जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 2 से 17 जुलाई, 2025 तक सभी बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ स्तर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दृष्टिगत ही 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में भी यह प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की गई हैं।
उन्होंने कहा कि इसके उपरान्त सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण की जांच एवं सत्यापन करेंगे। बीएलओ सुपरवाइजर मतदान केंद्रों का भी भौतिक सत्यापन कर बिजली,पानी और रैंप आदि सुविधाओं की जांच की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ को वोटर हेल्पलाइन ऐप, बीएलओ ऐप, फॉर्म 6, 7 और 8 के बारे में भी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया।
इस अवसर पर राजस्व विभाग से कानूनगो एवं रिसोर्स पर्सन संतोष कुमार, निर्वाचन विभाग से कनिष्ठ कार्यालय सहायक प्रेम सहित बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ स्तर अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टॉरगेट कांगड़ा : मिशन रिपीट के लिए भाजपा की कांगड़ा जिले में सरगर्मियां जोरों पर

‘ धर्मशाला :  आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के रोड शो के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘मिशन रिपीट’ के लिए मोर्चा संभाल लिया है। जिसको लेकर जेपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास में गिरफ्तार आरोपी – शौच के बहाने हमीरपुर थाने से भागा : पुलिस ने सड़क में दबोचा

रोहित जसवाल।  हमीरपुर : पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पुरानी रंजिश के चलते आधी रात को घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या करने के प्रयास के आरोपी युवक ने सदर थाना से भागने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच गांवों के गणमान्य को किया सम्मानित

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के पाचं गांवो के गणमान्यो को शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली मजारा दुआरा अजोजित समागम में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मेहतपुर वसदेहडा तहसील के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी उपमंडल में 9 राहत शिविर स्थापित, प्रभावितों के ठहरने, खाने-पीने और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था

एएम नाथ। मंडी, 3 सितम्बर :  मंडी उपमंडल प्रशासन भारी बरसात के कारण आई आपदाओं में बेघर हुए लोगों के लिए हर संभव मदद प्रदान कर रहा है। प्रभावित परिवारों के ठहरने और खाने-पीने...
Translate »
error: Content is protected !!