सभी विभाग 7 अप्रैल से पूर्व कर्मचारियों की डाटा एन्ट्री सुनिश्चित करें : DC अनुपम कश्यप

by
शिमला 21 मार्च – उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में आज डाईस (डिस्ट्रिक इन्फोरमेशन सिस्टम फाॅर इलैक्शन) वेब सॉफ्टवेयर के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग एवं डीडीओ (आहरण एवं संवितरण अधिकारी) 7 अप्रैल, 2024 से पूर्व सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा डाईस वेब सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग को इस संबंध में कठिनाई हो तो इस परिस्थिति में वह विभाग अपने संबंधित उपमण्डलाधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर इस दिशा में कार्य करें।
उन्हांेने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र जिला के सभी विभाग इस संबंध में उचित कार्यवाही करते हुए समय रहते सभी कर्मचारियों का डाटा अपलोड करें अन्यथा प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र जिला शिमला द्वारा कार्यशाला में डाईस वेब साॅफ्टवेयर के बारे में नोडल अधिकारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिसमें जिला शिमला के हर एक क्षेत्र के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। डाईस वेब साॅफ्टवेयर निर्वाचन विभाग द्वारा जिला स्तर पर सरकारी कर्मचारियों को डाटा एकत्र करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को इस संबंध में 23 मार्च, 2024 से पूर्व जिला के सभी उपमण्डल स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज गुप्ता, उप-निदेशक आईटी सह एडीआईओ (एनआईसी) शिमला दीपक, तहसीलदार राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शिवा प्रोजैक्ट के अंतर्गत लगाएं जायेंगे 12 हजार फलदार पौधे : मंत्री वीरेंद्र कंवर

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत चंगर के हंडोला में शिवा प्रोजैक्ट के अंतर्गत एक हेक्टेयर भूमि पर 1750 उन्नत प्रज्जाति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा सूरियां स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है प्रदेश सरकार : प्रो. चन्द्र कुमार

एएम नाथ। नगरोटा सूरियां, 23 दिसम्बर :कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक न केवल बच्चों को ज्ञान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ : महिला एवं बाल विकास विभाग ने लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

शिशुओं के जीवन के पहले 1000 दिनों का महत्व भी बताया भोरंज 21 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोल सप्पड़ में 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच : जिला श्रम कल्याण कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया शिविर

एएम नाथ। हमीरपुर 03 अगस्त। जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच...
Translate »
error: Content is protected !!