सभी सरपंचों, नंबरदारों और नगर काउंसलरों की महीने के अंत तक ऑनलाइन लॉगिन आई.डीज़ बनाने का अमन अरोड़ा द्वारा दिए आदेश

by
चंडीगढ़ : पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को अप्रैल 2025 के अंत तक सभी सरपंचों, नंबरदारों और नगर काउंसलरों (एम.सी) की ऑनलाइन लॉगिन आई.डीज़ का कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं ताकि राज्य के नागरिकों को पारदर्शी तरीके से सेवाएं प्रदान करने संबंधी प्रक्रिया को और सुचारू बनाया जा सके।
पंजाब स्टेट ई-गवर्नेंस सोसाइटी (पी.एस.ई.जी.एस.) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्ज़ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कुल 43,321 सरपंचों, नंबरदारों और एम.सीज़. की ऑनलाइन आई.डीज़ बनाई जा चुकी हैं ताकि वे आवेदन और प्रमाणपत्रों की ऑनलाइन तस्दीक कर सकें। यह प्रणाली लागू होने से लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए इन स्थानीय प्रतिनिधियों के पास बार-बार जाने से छुटकारा मिलेगा।
विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि सरपंचों, नंबरदारों और एम.सीज़. की 41,000 (लगभग 95 प्रतिशत) से अधिक ऑनलाइन लॉगिन आई.डीज़ पहले ही तैयार की जा चुकी हैं। उन्होंने मंत्री को भरोसा दिया कि राज्य के सभी स्थानीय प्रतिनिधियों की लॉगिन आई.डीज़ इस महीने के अंत तक बना दी जाएंगी। अमन अरोड़ा ने बताया कि नागरिक केंद्रित सेवाओं को सभी नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाते हुए राज्य सरकार ने डोरस्टेप डिलीवरी फीस 120 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में इस कदम के तहत राज्य के निवासी हेल्पलाइन नंबर-1076 पर कॉल करके घर बैठे 406 सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। डिलीवरी फीस में कटौती का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कमजोर वित्तीय हालात वाले नागरिक भी इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
पंजाब सरकार की अपने नागरिकों के जीवन को सुखद बनाने और उन्हें निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब स्टेट ई-गवर्नेंस सोसाइटी कई पहलुओं पर सक्रियता से काम कर रही है और नवीनतम आई.टी. और ई-गवर्नेंस समाधान प्रदान कर रही है, जिससे प्रशासन में और सुधार और पारदर्शी सेवा प्रदान करने में योगदान डाला जा रहा है।गौरतलब है कि बोर्ड ने कई मुख्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की, जिनमें ई-सेवा, जन शिकायत निवारण प्रणाली (पी.जी.आर.एस.), सूचना का अधिकार (आर.टी.आई.) पोर्टल, एम-सेवा, राज्य एडमिशन पोर्टल, कनेक्ट पोर्टल और विज़िटर पास प्रबंधन प्रणाली शामिल है। इस बैठक में विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण घनश्याम थोरी, निदेशक सुशासन गिरीश दियालन, पी.एम.आई.डी.सी. की सी.ई.ओ. दीपती उप्पल, राज्य परिवहन आयुक्त स. जसप्रीत सिंह और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिव मन्दिर हेबोवाल बीत में भगवान परशुराम की जयंती मनाई : हवन यज्ञ के बाद झंडा चढ़ाया गया

गढ़शंकर : श्री ब्राह्मण सभा हैबोवाल बीत ने गुरुदत्त शर्मा के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री परशुराम जी की जयंती शिव मंदिर हैबोवाल बीत में बड़ी श्रद्धा से मनाई। इस बारे...
article-image
पंजाब

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों कि प्रति जागरूक करने के लिए छोटी छोटी बुकलेट्स छाप घर घर करनी चाहिए वितरित : एडवोकेट जसबीर सिंह राय

गढ़शंकर ।  सड़को पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष योजना बनाने के इलावा  गाँवों ,शहर के मोहल्लों तथा स्कूलों कालेजों में...
article-image
पंजाब

Special on retirement of DIG

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 29 After primary education from Golden Senior Secondary School Gurdaspur, Rakesh Kaushal received higher education and joined the police and during his duty tenure, Mr. Rakesh Kaushal provided his services in the...
article-image
पंजाब

नवजात बच्चियों की गांव सिंबली में मनाई दूसरी वार्षिक लोहड़ी : वक्ताओं ने बेटियों को बहादुरों की कहानियां सुनाकर साहसी बनने के लिए किया प्रोत्साहित

गढ़शंकर :  गांव सिंबली की संगत द्वारा नवजात बच्चियों की दूसरी वार्षिक लोहड़ी का आयोजन सरपंच बलवीर सिंह, हेडमास्टर हरमिंदर सिंह, मैडम मनजीत कौर, करनैल सिंह तथा कश्मीर कौर के नेतृत्व में संगत के...
Translate »
error: Content is protected !!