समग्र शिक्षा में बेहतरीन कार्य के लिए डाइट ऊना को मिला दूसरा पुरस्कार

by
ऊना :  वर्ष 2021-22 में समग्र शिक्षा अभियान को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए डाइट ऊना को प्रदेश में दूसरे स्थान पर आंकते हुए ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस से पुरस्कृत किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि वर्ष 2021-22 में समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने प्रत्येक माह प्रदेश के सभी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के कार्यों के निष्पादन हेतु प्रमुख संकेतन (केपीआई) बनाए थे, जिनमें मासिक वित्तीय खर्चे, मासिक विजिट, संकुल, खंड, जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें, व्हाट्सएप क्विज में छात्रों की भागीदारी, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवाना आदि जैसे विषय शामिल रहे। इन सभी केपीआई के आकलन के बाद शिक्षा विभाग ने ऊना डाइट को राज्य में दूसरे स्थान पर आंका है, जबकि मंडी पहले स्थान पर रहा है। राघव शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए डाइट ऊना की समस्त टीम को बधाई दी हैं।
वहीं डाइट प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने कहा कि संस्थान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहा है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। इस वर्ष ऊना दूसरे स्थान पर रहा है तथा अगले वर्ष सभी हितधारकों के सहयोग से जिला ऊना प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने का प्रयास करेगा। चौहान ने डाइट फैकल्टी, बीईईओ, बीपीओ, सभी खंड समन्वयकों को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों को 320 नई पीजी सीटों की मंजूरी : केंद्र देगा 415 करोड़ रुपये

आईजीएमसी शिमला को सबसे अधिक 91 सीटें; टांडा और हमीरपुर को 57-57, नेरचौक को 55 सीटें मिलीं — जेपी नड्डा ने प्रदेश सरकार से प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने को कहा रोहित जसवाल / एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत ग्राम पंचायत नौणी से : कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे अध्यक्षता

सोलन : DC मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत नौणी से 17 जनवरी, 2024 को होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड : एक दिन में 586 आपात मामलों में पहुंचाई मदद

आग लगने की 187 घटनाएं भी शामिल, भारी दबाव के बावजूद औसतन 3 मिनट 37 सेकंड में पुलिस ने दी प्रतिक्रिया एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में दिवाली के दौरान पुलिस की आपातकालीन सेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोऑर्डिनेशन कमेटी का डेलीगेशन माननीय डीसी को मिला

पुनीत महाजन | चंडीगढ़ : रिवाइज डीसी रेट्स में रह गई त्रुटियों पर की चर्चा कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी इंप्लाईज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ का डेलिगेशन माननीय डीसी निशांत कुमार यादव को...
Translate »
error: Content is protected !!